Punjab News: पंजाब के डिपो होल्डरों के लिए अच्छी खबर, CM मान ने किया बड़ा ऐलान

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार डिपो धारकों और राज्य की आर्थिकता में शामिल सभी हिस्सेदारों के हितों के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़ें:  विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इन 5 देशों के नए वीजा नियमों को न करें नजरअंदाज

यह प्रकटावा करते हुए खाद्य, सिविल सप्लाई और उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक ने बताया कि डिपो होल्डरों की भलाई को सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार की समग्र प्रतिबद्धता के हिस्से के तौर पर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत डिपो होल्डरों को अदा किए जाने वाले कमीशन की बकाया 45 करोड़ रुपये की मार्जिन मनी अगले हफ्ते तक डिपो होल्डरों के बैंक खातों में जमा कर दी जाएगी।

Pradhan Mantri Garib Kalyan Anna Yojana
Pradhan Mantri Garib Kalyan Anna Yojana

अब तक का बकाया भुगतान

लाल चंद कटारूचक ने कहा कि पहले ही पिछले एक साल के अंदर एन.एफ.एस.ए. के तहरत की गई बांट के अधीन एफ.पी.एस. डीलरों को मार्जिन मनी/कमीशन के 61.45 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। कैबिनेट मंत्री ने आगे बताया कि मौजूदा राशि जारी होने से डिपो होल्डरों को कमीशन/मार्जिन मनी का अब तक का बकाया भुगतान पूरा हो जाएगा।

Punjab News: पंजाब के डिपो होल्डरों के लिए अच्छी खबर, CM मान ने किया बड़ा ऐलान

उन्होंने जोर देकर कहा कि राज्य सरकार उचित मूल्य की दुकानों (एफ.पी.एस.) के डीलरों की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है और एन.एफ.एस.ए. के अंतर्गत गेहूं के उचित वितरण के लिए हर एक एफ.पी.एस. पर एक समर्पित ईपीओएस मशीन पहले ही उपलब्ध करवाई गई है।

वर्क ऑर्डर भी जारी कर दिया गया

उन्होंने बताया कि 14000 इलेक्ट्रॉनिक भार तोलने वाली मशीनों के लिए वर्क ऑर्डर भी जारी कर दिया गया है और आने वाले 4 हफ्तों में सारी उचित मूल्य की दुकानें इलेक्ट्रॉनिक भार तोलने वाली मशीनों से लैस कर दिया जाएगा। कटारूचक ने उचित मूल्य दुकानों के डीलरों से लाभार्थियों के लिए आनाज के निर्विघ्न वितरण को यकीनी बनाने के लिए कहा।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *