Punjab News: निहंग जत्थेबंदियों की चेतावनी!नीले बाणे को बदनाम करने वाले नकली सिंह हो जाएंगे सावधान

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, समराला। Punjab News: पंजाब में आए दिन निहंग सिंह की आड़ में शरारती तत्वों द्वारा नशा बेचने और शांति भंग करने की घटनाएं देखने को मिलती हैं। इन शरारती तत्वों के खिलाफ समराला (Samrala) में हलका समराला के निहंग जत्थेबंदियों ने माछीवाड़ा रोड पर गुरुद्वारा श्री संगत साहिब में एक संयुक्त बैठक की।

यह भी पढ़ें:  विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इन 5 देशों के नए वीजा नियमों को न करें नजरअंदाज

इसमें उन्होंने इन शरारती तत्वों को चेतावनी देते हुए कहा कि या तो वे इन धार्मिक बैनरों को हटा लें या सुधर जाएं, अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

शांति भंग नहीं होने देंगे

इन शरारती तत्वों के खिलाफ पहले निहंग सिंह जत्थेबंदियां और बाद में पुलिस प्रशासन उनके खिलाफ कार्रवाई करेगा। निहंग सिंह संगठनों के नेताओं ने कहा कि वे किसी भी हालत में समराला हलके में शांति भंग नहीं होने देंगे।

इस मौके पर निहंग सुजान सिंह मजाली जत्थेदार बाबा बुड्ढा दल ने कहा कि उन्हें बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि आजकल नीला बाना डालकर कुछ सिंह गलत काम कर रहे हैं जैसे नशा बेचना, लोगों के साथ मारपीट करना, अवैध कब्जा करना आदि बुरे काम कर रहे हैं।

सभी सिंह एकत्रित हुए

ये सभी शरारती तत्व नीले बाने की कर रहे हैं। उनको रोकने के लिए आज वे सभी सिंह एकत्रित हुए हैं। जो भी सिंह गुरु मर्यादा के उल्ट चल कर ऐसा काम करता है वे सभी उनका समर्थन नहीं करेंगे।

उन्होंने कहा कि जब ये नकली सिंह ऐसी हरकत करते हैं तो निहंग सिंहों की बदनामी होती है, जिससे मन को ठेस पहुंचती है। उन्होंने मीडिया से अनुरोध किया कि जब भी कोई ऐसा निहंग सिंह कोई गलत काम करता पकड़ा जाए तो उसके दल पंथ की अच्छी तरह से पहचान की जाए और उस दल पंथ के नाम के साथ खबर लगाई जाए।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *