मोगा में डीसी दफ्तर पर खालिस्तानी झंडा फहराने वाले आतंकी दिल्ली से गिरफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने रविवार सुबह प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के दो संदिग्ध सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान इंदरजीत सिंह गिल और जसपाल सिंह के रूप में की गई है। इन दोनों ने पंजाब के मोगा जिले के उपायुक्त कार्यालय की छत पर कथित रूप से खालिस्तान का झंडा फहराया था और परिसर में तिरंगे का अपमान किया था। पुलिस ने दोनों संदिग्धों को गिरफ्तार कर गहन पूछताछ कर रही है।

[ads2]

स्पेशल सेल के डीसीपी संदीप यादव की टीम ने एक सूचना के आधार पर इंद्रजीत सिंह और जसपाल सिंह को गिरफ्तार किया है।दिल्ली में करनाल रोड पर इनकी गिरफ्तारी की गई है। खालिस्तान जिंदा फोर्स के साथ इनके संबंध बनाए जा रहे हैं, साथ ही प्रतिबंधित ‘सिख फॉर जस्टिस’ नाम के संगठन के साथ भी जुड़े हुए हैं।

[ads1]

इससे पहले बीते 22 अगस्त को दिल्ली में इस्लामिक स्टेट के आतंकी को पुलिस ने धौला कुआं में एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से विस्फोटक और हथियार बरामद हुए हैं। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद सिंह कुशवाहा ने बताया कि ISIS ऑपरेटिव को इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने यह भी बताया है कि इस दौरान दोनों ओर से गोलीबारी भी हुई।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *