स्कॉलरशिप घोटाले में केंद्रीय मंत्री डॉ. गहलोत ने दिया विभागीय जांच के आदेश: सोम प्रकाश

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली
केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश ने दलित छात्रों के लिए केंद्रीय पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना में पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री व अधिकारियों द्वारा 63.91 करोड़ रुपये के घोटाले का मुद्दा उठाया तथा भारत सरकार में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. थावर चंद गहलोत तथा पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को पत्र लिखकर इस गंभीर मुद्दे पर कार्रवाई करने की मांग की थी।

[ads2]

केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश ने इस घटाले को लेकर केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. थावर चंद गहलोत को एक पत्र लिखा और अवगत कराया कि इस घोटाले की जांच कर रहे अतिरिक्त मुख्य सचिव किरपा शंकर सरोज ने मुख्य सचिव विनी महाजन को सौंपी रिपोर्ट में खुलासा किया है कि दलित छात्रों को मिलने वाली स्कालरशिप का पैसा पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री ने विभाग के निचले अधिकारियों की मिलीभगत से नियमों को दरकिनार करते हुए अपने चहेतों को बांटा।

जिसका संज्ञान लेते हुए मंत्री डॉ. थावर चंद गहलोत ने भारत सरकार में संयुक्त सचिव स्तर के दो अधिकारियों द्वारा विभागीय जांच का आदेश दिया है। मंत्री सोम प्रकाश ने बताया की डॉ गहलोत ने यकीन दिलाया है की रिपोर्ट आने के पश्चात् दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी।

[ads1]

बहादुर बेटी ने डटकर किया मुकाबला, देखें VIDEO

https://youtu.be/58pCL9nd8Ns



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *