Jalandhar News: जालंधर के सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज में एक सप्ताह का फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम आयोजित

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज (St. Soldier Law College) में कॉलेज शिक्षकों के लिए एक सप्ताह का फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (Faculty Development Program) शुरू हुआ। पहले दिन के रिसोर्स पर्सन डॉ. सतीश वर्मा (पूर्व आर.बी.आई अर्थशास्त्र के प्रोफेसर) थे।

यह भी पढ़ें:  विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इन 5 देशों के नए वीजा नियमों को न करें नजरअंदाज

एफ.डी.पी (FDP) विषय का मूल कारण था कि प्रोफेशनल कॉलेजों में नई शिक्षा नीति को अपनाना। इस मौके डॉ. वर्मा ने नई शिक्षा नीति की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और इसकी प्रमुख विशेषताओं के बारे में बताया।

FD Programe conducted at St. Soldier Law College
FD Programe conducted at St. Soldier Law College

उदार शिक्षा और शिक्षण विधियों से लैस

उन्होंने नई शिक्षा नीति को अपनाने के लिए उच्च शिक्षा संस्थानों को बुनियादी ढांचे, शिक्षण संकाय, पाठ्यक्रम में अंतःविषय दृष्टिकोण, उदार शिक्षा और शिक्षण विधियों से लैस करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

FD Programe conducted at St. Soldier Law College
FD Programe conducted at St. Soldier Law College

डॉ. वर्मा ने लॉ कॉलेज के स्टाफ मेंबर्स को एन.ई.पी अपनाने को कहा को कहा। डॉ. एस.सी शर्मा (निदेशक लॉ कॉलेज) ने अतिथियों का स्वागत किया और प्रोफेसर मोनिका खन्ना ने सभी का धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

Anil Chopra and Sangeeta Chopra
Anil Chopra and Sangeeta Chopra

लॉ कॉलेज की पहल की सराहना

व्याख्यान के बाद एक रचनात्मक प्रश्न और उत्तर सत्र भी हुआ। कार्यक्रम के मौके पर ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा और वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने लॉ कॉलेज की इस पहल की सराहना की।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *