⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 135 शब्द|📅 12 Sep 2020

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब में आज शनिवार को कोरोना के 2441 नए केस सामने आए हैं। जबकि राज्य में पिछले 24 घंटे में 76 मौतें हो गई हैं। कोरोना मरीजों में सबसे ज्यादा एसएएस नगर में 331 लोग आज संक्रमित हुए हैं। इसी तरह जालंधर में 313 तो लुधियाना में 267 लोगों की रिपोर्ट पाॅजीटिव आई है। पटियाला में 268 और अमृतसर में 257 लोग कोरोना से आज संक्रमित हो गए हैं।
पंजाब सरकार द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक शनिवार को सूबे में 76 लोगों की मौत कोरोना वायरस से हुई है। इसमें लुधियाना में सबसे ज्यादा 14 लोगों की मौत हो गई है। अमृतसर में 11 और जालंधर में 10 लोगों की आज कोरोना से मौत हुई है। गुरदासपुर में 7 और रोपड़ में 5 लोगों की मौत हो गई है।
पढ़ें जिलेवार रिपोर्ट









