यूपी में युवक की मौत पर जमकर बवाल, इंस्पैक्टर निलंबित, एसपी ग्रामीण हटाए गए, पढ़ें पूरा मामला

Daily Samvad
2 Min Read
Yogi Adityanath, Chief Minister of Uttar Pradesh
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 303 शब्द|📅 12 Sep 2020

 

यूपी में युवक की मौत पर जमकर बवाल, इंस्पैक्टर निलंबित, एसपी ग्रामीण हटाए गए, पढ़ें पूरा मामला

लखनऊ। मलिहाबाद के दिलावरनगर में युवक की मौत के बाद हुए उपद्रव को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी गम्भीरता से लिया है। इसके बाद एसपी ग्रामीण आदित्य लंगेह को हटा दिया गया है। उनकी जगह सीबीसीआईडी के एसपी हरदयेश कुमार को तैनात किया गया है। इसी मामले में आईजी ने मलिहाबाद कोतवाली के इंस्पेक्टर सियाराम को निलम्बित कर दिया। नामजद आरोपियों पर रासुका लगाने की संस्तुति की जाएगी।

पूरे प्रकरण की जांच सीओ मलिहाबाद को दी गई है। इसके साथ ही पीड़ित परिवार से मिलकर डीएम अभिषेक प्रकाश ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने मृतक रामविलास रावत की पत्नी सुमन देवी के बैंक खाते में पांच लाख रुपये की राहत राशि जमा करवाई। डीएम ने यह भी कहा कि पीड़ित परिवार को ग्रामीण आवास योजना के तहत मकान दिलाया जाएगा। सुमन को विधवा पेंशन और पिता पंचम को वृद्धावस्था पेंशन दी जाएगी। उधर मलिहाबाद में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात रखा गया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें दबिश दे रही हैं।

हत्या के आरोप में तीन गिरफ्तार

दिलावरनगर गांव में रहने वाले पंचम रावत के बेटे रामविलास (32) की गुरुवार को दो बाइक में टक्कर के बाद हुए विवाद में मौत हो गई थी। घर वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए गांव के गुलाम अली, मुस्तकीम, मुकीद, शानू और गुड्डू को नामजद किया था। आरोप था कि पुरानी रंजिश में बेटे पर बाइक चढ़ाई, फिर उसकी पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस लापरवाह बनी रही और सड़क हादसा बताती रही। इससे गुस्साए लोगों गुरुवार व शुक्रवार को प्रदर्शन किया। पथराव कर बाइक फूंक दी। पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी थी। आईजी लक्ष्मी सिंह ने ग्रामीणों को शांत कराया। आईजी ने बताया कि मुकदमे को हत्या की धारा में कर दिया गया है। इसमें मुफीद, गुलाम अली और मुस्तकीम को गिरफ्तार कर लिया गया है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *