पूर्व मॉडल Amy Dorris का सनसनीखेज खुलासा, कहा – जब वो 24 साल की थी, तो ट्रंप ने किया यौन शोषण

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 385 शब्द|📅 18 Sep 2020

पूर्व मॉडल Amy Dorris का सनसनीखेज खुलासा, कहा - जब वो 24 साल की थी, तो ट्रंप ने किया यौन शोषण

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं. अब एक पूर्व मॉडल ने उन पर यौन शोषण का आरोप लगाया है. एमी डोरिस (Amy Dorris) ने कहा है कि 23 साल पहले एक टेनिस चैंपियनशिप के दौरान ट्रंप ने उनके साथ जबरदस्ती की थी।

डोरिस के मुताबिक, 5 सितंबर 1997 को न्यूयॉर्क में यूएस ओपन के दौरान ट्रंप ने उन्हें वीआईपी बॉक्स में जबरन किस किया. उन्होंने कहा कि जब उन्होंने ट्रंप को हटाना चाहा तो उन्होंने पकड़ और मजबूत कर ली. डोरिस ने कहा कि इस घटना के बाद वह खुद को बीमारी और बेहद अपमानित महसूस करने लगी थीं. हालांकि, ट्रंप ने इन आरोपों का खंडन किया है. उनका कहना है कि 3 नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले उनकी छवि खराब करने के लिए यह आरोप लगाये गए हैं।

24 साल की थीं एमी

एक इंटरव्यू में मॉडल ने कहा कि जब यह घटना हुई वह 24 साल की थीं. वह काफी डर गई थीं. वह लोगों को सच्चाई बताना चाहती थीं, लेकिन ऐसा नहीं कर सकीं. ट्रंप के वकीलों ने एमी डोरिस के आरोपों का खंडन किया है. उनका कहना है कि राष्ट्रपति ने कभी उनका उत्पीड़न नहीं किया. अगर ऐसा हुआ होता तो वीआईपी बॉक्स में मौजूद लोगों ने जरूर कुछ देखा होता. यह आरोप केवल राष्ट्रपति चुनाव से पहले डोनाल्ड ट्रंप की छवि बिगाड़ने की साजिश है।

पूर्व वकील ने खोले थे कई राज

वैसे, ये कोई नया मामला नहीं है. ट्रंप पर यौन शोषण के आरोप लगते रहे हैं और चुनावी मौसम में उन्हें लेकर हर रोज कोई न कोई खुलासा हो रहा है. ट्रंप के पूर्व वकील माइकल कोहेन (Michel Kohen) ने भी अपनी किताब में उनकी रंगीन मिजाज छवि को लेकर एक बड़ा खुलासा किया था. माइकल ने यहां तक लिखा है कि ट्रंप उनकी 15 वर्षीय बेटी पर बुरी नजर रखते थे।

इसके अलावा भी उन्होंने राष्ट्रपति की जिंदगी के कई काले पहलुओं को उजागर किया है. कोहेन ने 2012 की एक घटना का जिक्र करते हुए बताया है कि ‘न्यू जर्सी गोल्फ क्लब’ में ट्रंप ने उनकी बेटी सामंथा को लेकर बेहद गंदी और अश्लील टिप्पणी की थी. जब उन्होंने ट्रंप को बताया कि वो उनकी बेटी है, तब भी वो बाज नहीं आये. उन्होंने यहां तक कहा कि ‘यह इतनी हॉट कब हुई।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *