किसानों को भ्रमित करके अपनी नाकामियों को छुपाने में लगी है कांग्रेस सरकार : अश्वनी शर्मा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 352 शब्द|📅 18 Sep 2020

किसानों को भ्रमित करके अपनी नाकामियों को छुपाने में लगी है कांग्रेस सरकार : अश्वनी शर्मा

डेली संवाद, चंडीगढ़
केंद्र की मोदी सरकार द्वारा किसानों के हित में पास किए गए कृषि संबंधी तीन आर्डिनेंसों को लेकर प्रदेश की कांग्रेस सरकार तथा आम आदमी पार्टी द्वारा किसानों व आम जनता को गुमराह कर प्रदेश का माहौल बिगाड़ने पर तुली हुई है। यह कहना है प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा का। शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसानों को नए विधेयकों संबंधी जागरूक करने के लिए गाँव-गाँव जाएगी और किसानों को उनके सवालों का जवाब भी देगी।

अश्वनी शर्मा ने किसानों के हक में फैसला लेकर उनके हाथ मजबूत करते हुए कृषि संबंधी पास किये गए तीनों कानूनों के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर का धन्यवाद करते हुए कहा कि इन विधेयकों मे किसानों को और अधिकार दिए गए हैं और इसका सीधे तौर पर किसानों को लाभ मिलेगा। इससे किसानों की आय दोगुनी होगी। उन्होंने कहा कि अगर केंद्र सरकार द्वारा पास किये गए अध्यादेशों पर किसानों को जो भी संशय है, प्रदेश भाजपा केंद्र सरकार से किसानों की बात करवा कर उनकी समस्याओं का हल करवाएगी।

कांग्रेस माफिया को संरक्षण दे रही है

अश्वनी शर्मा ने कैप्टन अमरिंदर सिंह व कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यह सरकार शराब माफिया, रेत माफिया, अनाज माफिया, भू-माफिया के दबाव में काम कर रही है और विपक्ष द्वारा सवाल उठाए जाने पर कैप्टन इसका कि जवाब नहीं दे रहे। उन्होंने कहा कि छात्रवृति घोटाले व मनरेगा घोटाले को लेकर कैप्टन सरकार ने कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार जनता को सुविधाएँ देने व उनके साथ विधानसभा चुनाव से पहले किये गए वादों को पूरा करने में फेल साबित हुई है।

अश्वनी शर्मा ने कहाकि अगर किसानों के पास कोई सुझाव हैं तो वह उनका भी स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बार-बार कह रही है कि एमएसपी थी, एमएसपी है तथा एमएसपी रहेगी, लेकिन कांग्रेस तथा अन्य नेता बार-बार किसानों को इस मुद्दे पर गुमराह कर रहे हैं। शर्मा ने कहा कि मंडियां भी यथावत रहेंगी तथा मंडी में आने वाला किसान की फसल का एक-एक दाना, उसे खरीदने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *