Google प्‍ले स्‍टोर से गायब हुआ Paytm का App, इसमें जमा पैसों का क्‍या होगा? पढ़ें

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 310 शब्द|📅 18 Sep 2020

Google प्‍ले स्‍टोर से गायब हुआ Paytm का App, इसमें जमा पैसों का क्‍या होगा? पढ़ें

नई दिल्‍ली। डिजिटल पेमेंट सर्विस ऐप पेटीएम को गूगल प्‍ले स्टोर से हटा (Paytm removed from Google play store) दिया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, पेटीएम की ऐप गूगल की कुछ पॉलिसीज का उल्‍लंघन कर रही थी। पेटीएम ने एक बयान में कहा कि ग्राहक उसकी ऐप का इस्‍तेमाल जारी रख सकते हैं और उनका पैसा सुरक्षित है। हालांकि पेटीएम के बाकी ऐप्‍स जैसे Paytm Money और Paytm Mall अब भी गूगल प्‍ले पर बरकरार हैं।

गूगल अपने प्‍लैटफॉर्म पर किसी भी तरह की गैम्‍बलिंग या बेटिंग ऐप्‍स को जगह नहीं देता। पेटीएम की ऐप से एक बेटिंग ऐप पर यूजर को री-डायरेक्‍ट किया जा रहा था। गूगल ने पेटीएम डेवलपर्स को पहले नोटिस जारी किया था। मगर कोई ऐक्‍शन न होने पर कंपनी ने आखिरकार ऐप को रिमूव कर दिया है।

पेटीएम ने कहा, परेशान न हों

प्‍ले स्‍टोर से ऐप हटने के बाद पेटीएम का पक्ष भी आ गया है। कंपनी ने एक ट्वीट में यूजर्स से परेशान न होने के लिए कहा है। ट्वीट में कहा गया, “पेटीएम की ऐंड्रॉयड ऐप गूगल के प्‍ले स्‍टोर पर नए डाउनलोड्स या अपडेट्स के लिए अस्‍थायी तौर पर उपलब्‍ध नहीं है। यह जल्‍द ही फिर से उपलब्‍ध होगी। आपका सारा पैसा बिल्‍कुल सेफ है और आप अपना पेटीएम ऐप नॉर्मल तौर पर इस्‍तेमाल कर सकते हैं।”

गूगल की तरफ से जारी किया गया बयान

पेटीएम को ऐप स्‍टोर से हटाने पर ऐंड्रॉयड सिक्‍योरिटी ऐंड प्राइवेसी के प्रॉडक्‍ट वाइस प्रेसिडेंट सुजन फ्रे ने बयान जारी किया है। बयान में कहा गया, “हम किसी भी तरह के ऑनलाइन कैसिनो की इजाजत नहीं देते और न ही स्‍पोर्ट्स बेटिंग को बढ़ावा देने वाली अनरेगुलेटेड गैंम्‍बलिंग ऐप्‍स को सपोर्ट करते हैं। इसमें वे ऐप भी शामिल हैं जो ग्राहकों को बाहरी वेबसाइट्स पर भेजती हैं जहां वे पेड टूर्नमेंट्स में असली पैसा या कैश प्राइज जीत सकते हैं, यह हमारी नीतियों का उल्‍लंघन है।”

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *