⏱️ 1 मिनट पढ़ने का समय|📝 118 शब्द|📅 18 Sep 2020

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब में आज कोरोना के 2817 नए केस सामने आए हैं। जबकि पिछले 24 घंटे में 62 लोगों की मौत हो गई है। सबसे ज्यादा प्रभावित लुधियाना, अमृतसर, जालंधर और पटियाला है। लुधियाना में आज 12 लोगों की मौत हो गई है। जबकि जालंधर में 10 लोगों की मौत हुई है। होशियारपुर में 7 और एसएएस नगर में 6 लोगों की मौत हो गई है।
पंजाब सरकार द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक आज सबसे ज्यादा कोरोना के केस लुधियाना में 437 सामने आए हैं। अमृतसर में 401 लोगों की रिपोर्ट पाॅजीटिव आई है। एसएएस नगर में 312, जालंधर में 307, पटियाला में 219, गुरदासपुर में 131 लोगों की रिपोर्ट पाजीटिव आई है।
पढ़ें जिलेवार रिपोर्ट









