पंजाब में 21 सितंबर से पी.एच.डी. स्कॉलर्ज के लिए उच्च शैक्षिक संस्थाओं को खोलने की इजाजत

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 230 शब्द|📅 19 Sep 2020

पंजाब में 21 सितंबर से पी.एच.डी. स्कॉलर्ज के लिए उच्च शैक्षिक संस्थाओं को खोलने की इजाजत

डेली संवाद, चंडीगढ़
केंद्रीय गृह मंत्रालय (एम.एच.ए.) द्वारा जारी अनलॉक 4.0 के निर्देशों का पालन करते हुए पंजाब सरकार ने शनिवार को पी.एच.डी स्कॉलर्ज और पोस्ट ग्रैजुएट विद्यार्थियों के लिए 21 सितम्बर से लैबोरेटरियों और प्रयोगात्मक कार्यों की जरूरत वाले तकनीकी और पेशेवर प्रोग्रामों के लिए उच्च शिक्षा संस्थाएं खोलने की आज्ञा दी है। हालाँकि स्कूल, कॉलेज और कोचिंग सैंटर बंद रहेंगे।

विशेष मुख्य सचिव (गृह), सतीश चंद्रा द्वारा जारी विस्तृत दिशा-निर्देश के अनुसार ओपन एयर थियेटरों को सामाजिक दूरी के नियम का कड़ाई से पालन करते हुए कार्य करने की आज्ञा दी जायेगी। हालाँकि सिनेमा हॉल, स्विमिंग पूल, एंटरटेनमेंट पार्क, थियेटर और इस तरह के अन्य स्थान बंद रहेंगे। आदेशों के मुताबिक ऑनलाइन डिस्टैंस लर्निंग प्रदान करने सम्बन्धी मंजूरी जारी रहेगी परन्तु स्कूल, कॉलेज, शैक्षिक और कोचिंग संस्थाएं विद्यार्थियों और नियमित क्लासों के लिए बंद रहेंगी।

चंद्रा ने कहा कि 8 सितम्बर, 2020 केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी किये स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर्स (एसओपीज) अनुसार कंटेनटमैंट जोन से बाहर के क्षेत्रों में ऑनलाइन टीचिंग/टैली काउंसलिंग और सम्बन्धित कार्य के लिए स्कूल में सिर्फ 50 प्रतिशत टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ को जाने की आज्ञा दी जायेगी। चंद्रा ने कहा कि 29 अगस्त, 2020 को गृह मंत्रालय की तरफ से हुक्म जारी किये गए थे और इसके बाद राज्य सरकार की तरफ से 9 सितम्बर, 2020 को जारी दिशा निर्देशों के मुताबिक शहरी क्षेत्रों में अतिरिक्त पाबंदियाँ लागू रहेंगी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *