जालंधर के पटेल अस्पताल पर बड़ी कार्रवाई, कोरोना मरीजों को लौटाने होंगे पैसे, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 287 शब्द|📅 23 Sep 2020

patel hospital

डेली संवाद, जालंधर
पटेल हस्पताल ने आरटी-पीसीआर कोविड टैस्ट करवाने वाले 106 ओपीडी मरीज़ों से गलती से 3.28 लाख रुपए अधिक वसूली के मामले में जिला प्रशासन को सभी मरीजों को अधिक वसूली गई राशि लौटाने को लेकर आश्वस्त किया है। शिकायत के बाद जांच हुई थी, जिसमें अस्पताल प्रबंधन की गलती सामने आई है।

डिप्टी कमिशनर घनश्याम थोरी के पास एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि पटेल अस्पताल ने उसका कोविड टेस्ट करने के लिए 21 जुलाई को लिए 5,500 रुपए वसूले थे, जबकि सरकार की तरफ से टैस्ट के लिए टैक्स सहित अधिक से अधिक 2,400 रुपए की फीस तय की गई है। इस शिकायत की डिप्टी कमिश्नर ने जांच के आदेश दिए थे, जोकि सहायक कमिश्नर रणदीप गिल ने पूरी की। जांच में अस्पताल प्रबंधन की गलती सामने आई।

जिलाधीश ने बताया कि पटेल अस्पताल के प्रबंधकों ने ओपीडी के 106 मरीज़ों से अधिक वसूली गई 3.28 लाख रुपए की रकम वापस करने की बात मान ली है, साथ ही इतनी ही राशि अस्पताल की तरफ से गरीब व जरूरतमंद लोगों के इलाज के लिए अलग से रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि अस्पताल के प्रबंधकों ने माना कि वे आरटी-पीसीआर टैस्ट की र्निधारित फीस 2400 रुपए के बारे में नहीं जानते थे।

जिक्रयोग है कि जी.टी.बी. नगर के निवासी राजीव कुमार ने जिलाधीश को अपनी शिकायत में कहा था कि पटेल अस्पताल ने कोविड -19 टैस्ट के लिए उससे 5,500 रुपए वसूल किये जबकि राज्य सरकार ने टैस्ट के लिए निर्धारित फीस 2,400 रुपए तय कर दी है। जांच में पाया गया कि सरकारी आदेशों का उल्लंघन करते हुए अस्पताल की तरफ से 3100 रुपए अधिक वसूल किये गए। अब अस्पताल मैनेजमेंट सभ मरीजों को यह अधिक वसूली गई फीस वापस लौटाएगा।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *