खेल को प्रमोट करने के लिए पंजाब के सभी जिलों में डीएम स्पोर्ट्स नियुक्त

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 343 शब्द|📅 25 Sep 2020

खेल को प्रमोट करने के लिए पंजाब के सभी जिलों में डीएम स्पोर्ट्स नियुक्त

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब सरकार ने स्कूलों में खेल का मानक ऊँचा उठाने के लिए सभी जि़लों में डी.एम. (जि़ला मैंटर) स्पोर्टस नियुक्त करने का फ़ैसला किया है। शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला की मंज़ूरी के बाद डायरैक्टर स्कूल शिक्षा (एलिमेंट्री शिक्षा) ने डी.एम. स्पोर्टस तैनात करने के लिए सूची जारी कर दी है।

इसकी जानकारी देते हुए आज यहाँ स्कूल शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि स्कूलों में खेल के मानक को ऊँचा उठाने और समूह जि़लों में खेल गतिविधियों को सुचारू ढंग से चलाने के लिए यह फ़ैसला लिया गया है। प्रवक्ता के अनुसार ‘पढ़ो पंजाब, पढ़ाओ पंजाब’ की तरह ही ‘खेलो पंजाब, तंदुरुस्त पंजाब’ प्रोजैक्ट में डी.एम. स्पोर्टस नियुक्त किए गए हैं।

प्रवक्ता के अनुसार तैनात किए गए डी.एम. स्पोर्टस जि़ला स्तर पर खेल की मोनिटरिंग करेंगे और सुबह की सभा को प्रभावशाली बनाने के लिए शारीरिक शिक्षा लैक्चररों / अध्यापकों को सुझाव और प्रशिक्षण देने के साथ-साथ निगरानी भी करेंगे। यह डी.एम. स्पोर्टस ‘खेलो पंजाब, तंदुरुस्त पंजाब’ प्रोजैक्ट अधीन विद्यार्थियों का मुल्याकंन करवाएंगे और हरेक स्कूल में टेलेंट हंट और सालाना एथलैटिक मीट करवाने को यकीनी बनाएंगे। इसके साथ ही यह शारीरिक शिक्षा अध्यापकों के प्रशिक्षण और सैमीनार प्रोग्राम आयोजित करवाएंगे। यह गतिविधियां कोविड-19 के बाद स्कूल खुलने पर करवाई जाएंगी।

इन्हें मिली यहां तैनाती

प्रवक्ता के अनुसार कुलविन्दर सिंह को अमृतसर, गुरचरन सिंह को बठिंडा, गुरमन सिंह को फरीदकोट, पंकज कम्बोज़ को फ़ाजिल्का, इकबाल सिंह रंधावा को जालंधर, सुखविन्दर सिंह को कपूरथला, रणजीत सिंह को श्री मुक्तसर साहिब, रजिन्दर सिंह को पटियाला, अरुण कुमार को पठानकोट, बलविन्दर सिंह को रूपनगर और परमवीर कौर को एस.ए.एस. नगर का डी.एम. स्पोर्टस नियुक्त किया गया है। यह सभी फिजिक़ल एजुकेशन के लैक्चरर हैं।

इसी तरह ही सिमरदीप सिंह को बरनाला, अक्षय कुमार को फिऱोज़पुर, गुरसेवक सिंह को श्री फतेहगढ़ साहिब, इकबाल सिंह को गुरदासपुर, दलजीत सिंह को होशियारपुर, अजीत पाल सिंह को लुधियाना, गुरदीप सिंह को मानसा, इन्दरपाल सिंह को मोगा, जसवीर सिंह को शहीद भगत सिंह नगर, वरिन्दर सिंह को संगरूर और कुलविन्दर कौर को तरन तारन का डी.ऐम. स्पोर्टस नियुक्त किया गया है। यह सभी डी.पी.ई. हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *