CM अमरिंदर सिंह धरने पर बैठे, कहा – किसान बिल के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 313 शब्द|📅 28 Sep 2020

CM अमरिंदर सिंह धरने पर बैठे, कहा - किसान बिल के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे

नई दिल्‍ली। केंद्र सरकार की ओर से संसद में पास कराए गए 3 कृषि विधेयकों (Farm Bills) को रविवार को राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ramnath Kovind) ने मंजूरी दे दी है। इसके बाद यह कानून बन गए हैं। देश भर में विपक्षी दल और किसान इस कानून का विरोध कर रहे हैं। इस बीच पंजाब के मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह (Amarinder singh) ने कहा है कि उनकी सरकार इन कृषि बिल के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) का दरवाजा खटखटाएगी। संसद में पिछले सप्ताह पारित हुए कृषि विधेयकों के विरोध में किसानों और विपक्षी दलों द्वारा देशभर में प्रदर्शन जारी है।

कृषि विधेयकों के खिलाफ जारी प्रदर्शनों पर मुख्‍यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा है कि देश के मौजूदा हालात का फायदा पाकिस्‍तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई उठा सकती है। उनका कहना है कि किसान आईएसआई के लिए आसान शिकार हो सकते हैं। सोमवार को खटकड़ कलां में इन कानूनों के खिलाफ धरने पर बैठे मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा कि सरकार के पास ऐसा कोई अधिकार नहीं है वो कृषि पर कोई कानून लाए क्‍योंकि यह राज्‍य का मामला है. इसके खिलाफ हम कोर्ट जाएंगे।

केंद्र सरकार कृषि को नहीं समझती है

मुख्‍यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा केंद्र सरकार कृषि को नहीं समझती है। इसलिए वह यह नहीं समझ पा रही कि किसान किसलिए विरोध कर रहे हैं। पंजाब के गरीब किसान पूरे देश का पेट भरते हैं। क्‍या केंद्र सरकार हर नागरिक का पेट भरने की जिम्‍मेदारी ले सकती है। सीएम ने इससे पहले कहा था कि राज्य सरकार भविष्य के कदमों के लिए विधि और कृषि विशेषज्ञों के साथ ऐसे सभी लोगों से विचार-विमर्श कर रही है, जो केंद्र के नुकसानदेह विधेयकों से प्रभावित होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कानूनी उपाय के अलावा उनकी सरकार पंजाब के किसानों और अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने के लिए बनाए गए केंद्र के नए कानूनों को टालने के लिए अन्य विकल्पों को भी खंगाल रही है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *