भाजपा और जदयू में 50-50 सीटों पर सहमति, उम्मीदवारों की घोषणा की आज

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 237 शब्द|📅 05 Oct 2020

भाजपा और जदयू में 50-50 सीटों पर सहमति, उम्मीदवारों की घोषणा की आज

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और जनता दल-यूनाइटेड (JDU) के बीच लोकसभा चुनाव की तर्ज पर 50-50 के फॉर्मूले पर मंथन हुआ है। सीटों के बंटवारे पर लगभग सहमति बन जाने की खबर आ रही है।

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा मुख्यालय हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पहले चरण की सीटों के उम्मीदवारों के नाम पार्टी ने तय कर लिए हैं। BJP आज प्रेस वार्ता कर उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि सोमवार को 50 से अधिक सीटों पर उम्मीदवारों के नाम जारी हो सकते हैं।

पीएम मौजूदगी में हुई चुनाव समिति की बैठक

पार्टी सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में हुई इस बैठक में पहले और दूसरे चरण की सीटों के उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा हुई। इसके बाद तीसरे चरण के उम्मीदवारों के नाम तय करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को अधिकृत कर दिया गया। इसका मतलब है कि अब पार्टी आगे केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक नहीं करेगी।

चिराग ने पकड़ी अलग राह

बिहार विधानसभा चुनाव में रविवार को बड़ी घटना हुई, जब एनडीए की सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) ने अलग राह पकड़ने का ऐलान कर दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की अध्यक्षता में रविवार को हुई LJP संसदीय दल की बैठक में अकेले दम पर चुनाव लड़ने का फैसला हुआ। हालांकि पार्टी ने BJP उम्मीदवारों का समर्थन करने का ऐलान किया है।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *