बिहार चुनाव में इन पांच जिलों में BJP का एक भी कैंडिडेट नहीं, जाने वजह

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 378 शब्द|📅 07 Oct 2020

बिहार चुनाव में इन पांच जिलों में BJP का एक भी कैंडिडेट नहीं, जाने वजह

पटना। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने एनडीए सीट बंटवारे के तहत अपने हिस्से आई 121 सीटों के नामों की सूची मंगलवार शाम को जारी कर दी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल (Dr Sanjay Jaisawal) ने इसे जारी किया है।

भाजपा ने राज्य के 5 जिलों की किसी भी सीट पर चुनाव नहीं लड़ेगी, इनमें शिवहर (Sheaohar), शेखपुरा (Sheikhpura), मधेपुरा (Madhepura), खगड़िया (Khagaria) और जहानाबाद (Jehanabad) शामिल हैं। जबकि 5 जिलों में सिर्फ एक एक सीट पर ही प्रत्याशी उतारेगी। भाजपा को सर्वाधिक सीटें चंपारण क्षेत्र में मिली हैं। पार्टी पूर्वी और पश्चिमी चंपारण की 17 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। फिलहाल भाजपा ने 33 जिलों में सीटों की सूची जारी की है।

वहीं, पटना में भी पार्टी के हिस्से 10 सीटें आई हैंं। बता दें कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल चंपारण इलाके से आते हैं और इस स्थिति का लाभ भाजपा को मिला है। भाजपा ने जिन 121 सीटों की सूची जारी की है इसी में उसे विकासशील इंसान पार्टी को भी देनी है। सूत्रों से खबर है कि 11 सीटें वीआईपी को दी जाएंगी।

प्रत्याशियों के नाम

  • कहलगांव से पवन कुमार यादव
  • बांका से रामनारायण मंडल
  • कटोरिया से निक्की हेंब्रम
  • मुंगेर से प्रणव कुमार यादव
  • लखीसराय से विजय कुमार सिन्हा
  • बाढ़ से ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ज्ञानू
  • विक्रम से अतुल कुमार
  • बढ़हरा से राघवेंद्र प्रताप सिंह
  • आरा से अमरेंद्र प्रताप सिंह
  • तरारी से कौशल कुमार सिंह
  • शाहपुर से मुन्नी देवी
  • रामगढ़ से अशोक सिंह
  • मोहनिया से निरंजन राम
  • भभुआ से रिंकी रानी पांडे
  • चैनपुर से बृजकिशोर बिंद
  • डेहरी से सत्यनारायण सिंह यादव
  • काराकाट से राजेश्वर राज
  • गोह से मनोज कुमार शर्मा
  • औरंगाबाद से रामाधार सिंह
  • गुरुआ से राजीव नंदन दांगी
  • बोधगया से हरी माझी
  • गया शहर से प्रेम कुमार
  • वजीरगंज से वीरेंद्र सिंह
  • रजौली से कन्हैया कुमार रजवार
  • हिसुआ से अनिल सिंह
  • वारसलीगंज से अरुणा देवी
  • जमुई से श्रेयसी सिंह

बता दें कि गठबंधन में पार्टी को अपनी कई परंपरागत सीट भी छोड़नी पड़ी है। इनमें सूर्यगढ़ा जैसी सीट भी शामिल है। यहां से भाजपा प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल चार बार चुनाव लड़े हैं और तीन बार विधायक रह चुके हैं। पार्टी ने नोखा सीट को भी छोड़ दी है। वहां से उनका फायर ब्रांड नेता रामेश्वर चौरसिया विधायक हुआ करते थे। इसके अलावा झाझा की सीटिंग सीट को भी भाजपा ने छोड़ी है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *