UGC ने जारी की 24 फर्जी यूनिवर्सिटी की लिस्ट, दिल्ली और यूपी में सबसे ज्यादा फर्जीवाड़ा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 407 शब्द|📅 08 Oct 2020

fake universities

नई दिल्ली। यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) ने देश में 24 गैर-मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों की एक सूची जारी की। इसमें उत्तर प्रदेश और दिल्ली की सबसे ज्यादा फर्जी विश्वविद्यालय हैं। यूजीसी के सचिव रजनीश जैन ने बताया कि जानकारी स्टूडेंट्स और लोगों के लिए है। उन्होंने कहा कि फिलहाल 24 स्वयंभू (सेल्फ स्टाइल्ड) और गैर-मान्यता प्राप्त संस्थान यूजीसी कानून का उल्लंघन करते हुए काम कर रहे हैं। उन्हें फर्जी यूनिवर्सिटी घोषित किया गया है और इन्हें कोई भी डिग्री देना का अधिकार नहीं है।

यूजीसी ने बताया कि फर्जी यूनिवर्सिटी में आठ केवल उत्तर प्रदेश में हैं। वहीं, दिल्ली में सात फर्जी यूनिवर्सिटी चलाई जा रही हैं। ओडिशा और पश्चिम बंगाल में ऐसी दो यूनिवर्सिटी हैं। जैन ने कहा कि यूजीसी एक्ट 1956 के सेक्शन-22 में दिए गए नियम के तहत यूनिवर्सिटी, डीम्ड यूनिवर्सिटी और अन्य संस्थान ही डिग्री प्रदान कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश में चलाई जा रही आठ फर्जी यूनिवर्सिटी

  • वारणसेय संस्कृत यूनिवर्सिटी, वाराणसी
  • महिला ग्राम विद्यापीठ, प्रयाग
  • गांधी हिंदी विद्यापीठ, प्रयाग
  • नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ इलेक्ट्रोकॉम्पलेक्स होम्योपैथी, कानपुर
  • नेताजी सुभाष चंद्र बोस यूनिवर्सिटी (ओपन), अलीगढ़
  • उत्तर प्रदेश यूनिवर्सिटी, कोसी कलां, मथुरा
  • महाराणा प्रताप शिक्षा निकेतन यूनिवर्सिटी, प्रतापगढ़
  • इंद्रप्रस्थ शिक्षा परिषद, इंस्टीट्यूशनल एरिया, माकनपुर, नोएडा

दिल्ली में चाल रही 7 फर्जी यूनिवर्सिटी

  • कमर्शियल यूनिवर्सिटी लिमिटेड, दरियागंज
  • यूनाइटेड नेशंस यूनिवर्सिटी, दिल्ली
  • वॉकेशनल यूनिवर्सिटी, दिल्ली
  • एडीआर-सेंट्रिक जूरीडीकल यूनिवर्सिटी, राजेंद्र प्लेस
  • इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड इंजीनियरिंग
  • विश्वकर्मा ओपन यूनिवर्सिटी फॉर सेल्फ एम्प्लॉयमेंट, दिल्ली
  • आध्यात्मिक यूनिवर्सिटी, रोहिणी

अन्य राज्यों की फर्जी यूनिवर्सिटी

  • पश्चिम बंगाल- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टेरनेटिव मेडिसिन, कोलकाता और इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिसिन एंड रिसर्च, कोलकाता।
  • ओडिशा- नवभारत शिक्षा परिषद, राउरकेला और नॉर्थ ओडिशा यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी, मयूरभंज।
  • कर्नाटक- बडागानवी सरकार वर्ल्ड ओपन यूनिवर्सिटी एजुकेशन सोसायटी, बेलगाम।
  • केरल– सेंट जॉन यूनिवर्सिटी कृष्णाटम, केरल।
  • महाराष्ट्र- राजा अरेबिक यूनिवर्सिटी, नागपुर।
  • पुडुचेरी- श्री बोधि एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन।
  • आंध्र प्रदेश- क्राइस्ट न्यू टेस्टामेंट डीम्ड यूनिवर्सिटी, गुंटूर।

1 नवंबर नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत होगी

इसके अलावा यूजीसी ने नए शैक्षणिक सत्र के संबंध में निर्देश दिए हैं। इसके मुताबिक देश भर के विश्वविद्यालयों में 1 नवंबर, 2020 से नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत होगी। वहीं ग्रेजुएशन और पोस्टग्रेजुएशन पाठ्यक्रमों के लिए प्रथम वर्ष की कक्षाएं नवंबर 2020 में शुरू होंगी। बता दें कि इस बार कोविड-19 महामारी की वजह से नया शैक्षणिक लेट हो गया है। आमतौर पर जुलाई-अगस्त में शुरू होने वाला सत्र इस बार नवंबर में शुरू होगा। इसके अलावा महामारी की वजह से मार्च में होने वाली वार्षिक परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गई थीं।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *