मंत्री ने नायब तहसीलदार को कहा गुंडा, गुस्साए लेखपालों ने कर दी हड़ताल का ऐलान

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 317 शब्द|📅 08 Oct 2020

मंत्री ने नायब तहसीलदार को कहा गुंडा, गुस्साए लेखपालों ने कर दी हड़ताल का ऐलान

डेली संवाद,लखनऊ
उत्तर प्रदेश की राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार स्वाति सिंह ने नायब तहसीलदार मनीष त्रिपाठी की जमकर फटकार लगाई है। स्वाति सिंह ने फटकारते हुए कहा कि….तुम नायब तहसीलदार हो या गुंडा। इसके विरोध में और नायब तहसीलदार के समर्थन में वकील और राजस्व कर्मी आ गए हैं। लेखपालों ने सरोजनीनगर तहसील में सांकेतिक कार्य बहिकष्कार किया। अधिवक्ताओं ने भी मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की और मार्च निकाला।

लेखपालों ने कहा कि सार्वजनिक रूप से नायब तहसीलदार को गुंडा कहे जाने से तहसील कर्मी आहत हैं। जन प्रतिनिधियों से ऐसे व्यवहार की अपेक्षा कतई नहीं की जा सकती है। दूसरी तरफ सरोजनीनगर तहसील बार एसोसिएशन ने भी इस मामले में नाराजगी जताई है। बार एसोसिएशन एल्डर कमेटी के चेयरमैन प्रभात शुक्ला की अध्यक्षता में बुधवार को बैठक हुई।

इसमें नायब तहसीलदार कोर्ट के पीठासीन अधिकारी को गुंडा कहे जाने पर नाराजगी जताई गई। एसोसिएशन ने कहा कि न्यायालय की गरिमा बनाए रखने के लिए मंत्री के इस बयान की निन्दा की जाती है। इसके बाद तहसील के अधिवक्ता कार्य से विरत हो गए। पूरा दिन वकीलों ने कार्य नहीं किया।

भ्रष्टाचार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं – मंत्री

राज्य मंत्री स्वाती सिंह ने कहा कि सरोजनीनगर में अवैध खनन की शिकायतें आ रही हैं। मंगलवार को तहसील दिवस में जनसुनवाई के दौरान वह ग्रामीणों से वार्ता कर रही थीं। वहां नायब तहसीलदार उपस्थित नहीं थे। खनन में नायब तहसीलदार मनीष त्रिपाठी की संलिप्तता की शिकायत मिल रही थी।

इस बीच कई ग्रामीणों ने कहा कि उक्त नायब तहसीलदार लाइसेंसी रिवाल्वर का प्रदर्शन कर शिकायतकर्ताओं के बीच भय का माहौल बनाते हैं। मंत्री ने कहा कि इस मामले में वह कमिश्नर से बात कर चुकी हैं। उनसे खनन की जांच कराने को भी कहा है। अवैध खनन के दोषियों के खिलाफ वह कार्रवाई चाहती हैं। प्रशासनिक अमले के भ्रष्टाचार के खिलाफ और सरकार की मंशा को पूरा करते हुए जनप्रतिनिधि के रूप में वह अपना दायित्व निभा रही हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *