केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन, शनिवार को पटना में होगा अंतिम संस्कार

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 192 शब्द|📅 09 Oct 2020

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन, शनिवार को पटना में होगा अंतिम संस्कार

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री रहे रामविलास पासवान का पार्थिव शरीर उनके सरकारी आवास 12 जनपथ पहुंच गया है। उनके शव को लेकर आई एम्बुलेंस के साथ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन भी उनके सरकारी आवास पर पहुंचे हैं। बीमारी की वजह से रामविलास पासवान (74) का गुरुवार देर शाम देहांत हो गया था।

बता दें कि रामविलास पासवान का लंबे समय से हृदय से जुड़ी बीमारियों से परेशान थे और दिल्ली के एस्कॉर्ट अस्पताल में इलाज चल रहा था। गुरुवार शाम उनका देहांत हो गया। उनके शव को अब दर्शनों के लिए दिल्ली के सरकारी आवास में ले आया गया है। दोपहर 2 बजे उनका शव पटना ले जाया जाएगा।

वहां पर उनका पार्थिव शरीर लोक जनशक्ति पार्टी कार्यालय में रखा जाएगा। वहां पर भी उनके प्रशंसक उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर सकेंगे। शनिवार सुबह उनके शव का पटना में ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।

उनके निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पीएम नरेंद्र मोदी समेत देश के तमाम नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। केंद्र सरकार ने उनके सम्मान में आज पूरे देश में राजकीय शोक की घोषणा की है। इस दौरान देश की सभी सरकारी इमारतों पर तिरंगा आधा झुका रहेगा।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *