NEET : कोरोना संक्रमित और कंटेनमेंट जोन में रहने वाले छात्रों की परीक्षा 14 को, 16 अक्टूबर को रिजल्ट

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 294 शब्द|📅 12 Oct 2020

NEET : कोरोना संक्रमित और कंटेनमेंट जोन में रहने वाले छात्रों की परीक्षा 14 को, 16 अक्टूबर को रिजल्ट

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने ऐसे छात्रों को परीक्षा देने की इजाजत दे दी है जो कि कोरोना संक्रमित और कन्टेनमेंट जोन में रहने के कारण नीट (NEET) परीक्षा में नहीं बैठ सके थे। ये छात्र 14 अक्टूबर को परीक्षा देंगे। नीट का रिजल्ट 16 अक्टूबर को जारी होगा। उम्मीद की जा रही थी कि मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट का रिजल्ट सोमवार या मंगलवार को जारी हो जाएगा लेकिन सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के कारण छात्रों को 16 अक्टूबर तक का इंतजार करना पड़ेगा।

नीट रिजल्ट के साथ या उससे कुछ घंटे पहले फाइनल आंसर-की भी जारी हो सकती है। नतीजों की घोषणा होने के बाद परीक्षार्थी अपना परिणाम एनटीए नीट की आधिकारिक वेबसाइट ntaneet.nic.in पर चेक कर सकते हैं। नीट परीक्षा देश भर में 13 सितंबर को पेन पेपर मोड में आयोजित हुई थी। इस परीक्षा के लिए कुल 15.97 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। इनमें से 85 फीसदी से 90 फीसदी परीक्षार्थियों ने एग्जाम दिया था।

NEET Results 2020 यूं करें चेक

  • ntaneet.nic.in पर जाएं।
  • NEET UG Result 2020 लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर व अन्य डिटेल्स डालकर सब्मिट करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।

ऊपर जा सकती है कटऑफ

बताया जा रहा है कि इस बार नीट कट ऑफ ( NEET Cut off 2020 ) ज्यादा ऊपर जा सकती है क्योंकि स्टूडेंट्स की संख्या ज्यादा थी। साथ ही कोरोना के चलते परीक्षा टलने की वजह से स्टूडेंट्स को तैयारी के लिए काफी ज्यादा टाइम मिल गया था। इसके अलावा प्रश्न पत्र भी अपेक्षाकृत आसान बताया गया। इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले परीक्षार्थियों को देश के सरकारी और प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में संचालित एमबीबीएस व बीडीएस कोर्सेज में एडमिशन मिलेगा। नीट आंसर-की, ओएमएमआर रिस्पॉन्स शीट और प्रश्न पत्र पहले ही जारी किए जा चुके हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *