छात्रों में व्यवसायिक एवं उद्यौगिक कुशलता बढ़ाने के लिए IKGPTU ने की एक और पहल

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 395 शब्द|📅 13 Oct 2020

ptu

डेली संवाद, जालंधर/कपूरथला
यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स को अधिकतम अवसर देने के वादे को निभाते हुए आई.के.गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी (आई.के.जी.पी.टी.यू) की तरफ से गोल्डन सिटी एंटरप्रेन्योर सोसायटी (अमृतसर फाउंडर्स) के साथ एक करार (मेमोरेंडम ऑफ़ अंडरस्टैंडिंग-एम.ओ.यू ) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस करार के माध्यम से यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स जहां व्यवसायक (प्रोफेशनल) कौशल, दक्षता हासिल कर पायेंगे, वहीँ वे स्टार्टअप पहल के लिए एक बेहतर योजनाबंदी भी कर पाएंगे। इससे उन्हें बेहतर रोजगारपरक अवसर भी मिल पाएंगे। शहर अमृतसर से जुड़ीं प्रमुख औद्योगिक चुनौतियों का समाधान करने में भी इससे मदद मिलेगी। ज्ञात हो कि गोल्डन सिटी एंटरप्रेन्योर सोसाइटी अमृतसर स्टार्ट-अप कंपनियों का एक प्रमुख औद्योगिक संघ है।

यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. (डा.) अजय कुमार शर्मा ने करार पर हस्ताक्षर के अवसर पर बताया कि इस करार का उद्देश्य यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करना है, ताकि स्टूडेंट्स को अपनी भविष्य की नौकरी में दक्ष तरीके से आगे बढ़ने में सक्षमता हासिल हो पाए! इस करार के तहत, स्टूडेंट्स को पाठ्यक्रम के एक भाग के रूप में औद्योगिक परियोजनाएं दी जाएंगी तथा औद्योगिक यात्राएं एवं एक्सपर्ट्स से विशेष वार्ता के अवसर भी प्रदान किए जाएंगे।

साझेदारी पारस्परिक रूप से लाभप्रद साबित होगी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय कुमार शर्मा ने कहा कि यह गर्व की बात है कि देश के युवा धन को बेहतर कल के लिए तैयार करने में सम्पूर्ण दक्षता वाले इन दो प्रतिष्ठित संगठनों के बीच की यह साझेदारी पारस्परिक रूप से लाभप्रद साबित होगी। उन्होंने कहा कि यह सहयोग छात्रों के नौकरी संबंधी कौशलता में गुणात्मक सुधार लाने की दिशा में बेहतर साबित होगा। कुलपति ने कहा कि ए.आई.सी.टी.ई के दिशानिर्देशों एवं नवीनतम उद्योग की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे संस्थानों से मिलकर पाठ्यक्रम को भी विकसित करेंगे।

इस अवसर पर अमृतसर फाउंडर्स के संस्थापक अध्यक्ष राघव खन्ना ने कहा कि ऐसे करार उद्योगिक एवं अकादमिक इकाइयों के बीच परस्पर बेहतर सम्बन्ध स्थापित करने में कारगर हैं। उन्होंने कहा कि 22 स्टार्ट-अप / इंडस्ट्रीज अमृतसर फाउंडर्स का हिस्सा हैं। वे आईटी, सिविल, पर्यटन और प्रबंधन के क्षेत्र में वजीफा आधारित इंटर्नशिप एवं रोजगार के लिए आई.के.जी.पी.टी.यू के स्टूडेंट्स को भी काम पर रखेंगे। इस मौके पर अमृतसर फाउंडर्स के निदेशक ऋषभ महाजन, उपाध्यक्ष नमित कपूर, डीन पी.एंड.ई.पी डॉ.सतबीर सिंह, यूनिवर्सिटी के अमृतसर कैम्पस इंचार्ज डॉ. अमित सरीन, इंचार्ज कुलपति सचिवालय डॉ. हितेश शर्मा, कॉर्पोरटे रिलेशन्स के डिप्टी डायरेक्टर इंजीनियर नवदीपक संधू, असिस्टेंट डायरेक्टर डॉ.मृगेंन्द्र बेदी व अन्य उपस्थित रहे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *