शिक्षक के साथ बच्चों के मित्र और मार्गदर्शक भी बनें : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 429 शब्द|📅 16 Oct 2020

yogi adityanath

डेली संवाद, लखनऊ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बेसिक शिक्षा संपूर्ण शिक्षा की बुनियाद है। अगर बुनियाद बेहतर है तो उस पर बुलंद इमारत खड़ी की जा सकती है। ऐसे में में बेसिक शिक्षा परिषद के नव नियुक्त सहायक शिक्षकों का फर्ज बढ़ जाता है। आप बच्चों के लिए शिक्षक के साथ उनके मित्र और मार्गदर्शक भी बनें। उनको शिक्षा के साथ बेहतर संस्कार भी दें। खुद को बच्चों के लिए रोलमॉडल और प्रेरक बनें। अगर आप ऐसा कर ले गये तो देश के भविष्य के निर्माण में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी। अाप बचपन में इन बच्चों को जो भी सिखाएंगे उसे वह ताउम्र याद रखेगा।

मुख्यमंत्री शुक्रवार को अपने सरकारी आवास पर नव नियुक्त 31,277 सहायक शिक्षकों की नियुक्ति-पत्र वितरण समारोह को ऑनलाइन संबोधित कर रहे थे। बहुप्रतीक्षित भर्ती प्रक्रिया की सुखद पूर्णाहुति करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जो भी नियुक्ति हुई है, उसका आधार सिर्फ मेरिट हैं। शुचिता और पारदर्शिता के साथ नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर उत्तर प्रदेश ने अन्य राज्यों के समक्ष एक नजीर प्रस्तुत किया है। नवनियुक्त शिक्षकों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आप लोग युवा हैं। स्वाभाविक है तकनीक से भी आपको लगाव होगा।

पठन-पाठन में तकनीक का अधिकतम प्रयोग करें

पठन-पाठन में तकनीक का अधिकतम प्रयोग करें। नवाचार करें ताकि अधिक से अधिक बच्चे इन स्कूलों में आएं। योगीजी ने कहा साढ़े तीन साल में बेसिक स्कूलों में बुनियादी संरचना, शिक्षा के गुणवत्ता और स्कूल ड्रेस के लिहाज से बहुत कुछ बदला है। यही वजह है कि इस दौरान बच्चों की संख्या में करीब 50 लाख का इजाफा हुआ है। उम्मीद है कि आपकी लगन से यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। अगले 100 दिन में सरकार सभी प्राइमरी स्कूलों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने को प्रतिबद्ध है। इस संबंध में कार्ययोजना तैयार हो गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए हर प्राइमरी स्कृल में मानक के अनुसार शिक्षकों की नियुक्ति हमारी प्रतिबद्धता है। हम तो वर्ष 2019 में ही 69 हजार शिक्षकों की नियुक्ति करना चाहते थे, पर कुछ लोग जिनकी आदत ही बाधा डालना है वे लोग मामले को कोर्ट में ले गये। यह नियुक्तियां सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के क्रम में हो रहीं है। आगे उसका निर्देश मिलते ही बाकी नियुक्तियां भी की जाएंगी।
इससे पहले, कार्यक्रम के शुरुआत में बेसिक शिक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सतीश चंद्र द्विवेदी ने सभी का स्वागत किया। विभाग की अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार ने आभार जताया। इस आवसर पर मुख्य सचिव आरके तिवारी, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री एसपी गोयल, अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल समेत शासन और विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *