भाजपा MLA को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की चेतवानी, जारी होगा शो-काॅज नोटिस

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 346 शब्द|📅 19 Oct 2020

भाजपा MLA को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की चेतवानी, जारी होगा शो-काॅज नोटिस

डेली संवाद, लखनऊ/नई दिल्ली
उत्तर प्रदेश के बलिया में पिछले हफ्ते हुए मर्डर केस (Ballia Murder Case) को लेकर खूब राजनीति हो रही है। कांग्रेस इस मामले में जांच के खिलाफ कई बयान दे चुके भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुरेंद्र सिंह (BJP MLA Surendra Singh) को लेकर लगातार हमलावर है, जिसके बाद बीजेपी ने विधायक पर सख्ती दिखाई है। सूत्रों के हवाले से जानकारी है कि बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को बलिया की घटना को लेकर फ़ोन किया था। नड्डा ने इस दौरान बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह के व्यवहार को लेकर चेतावनी देते हुए कड़ी आपत्ति की है।

सूत्रों ने जानकारी दी है कि जेपी नड्डा ने स्वतंत्र देव सिंह को विधायक सुरेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दिया है। नड्डा ने यहा भी कहा है कि बलिया घटना की जांच में वो किसी प्रकार का दखल देने की कोशिश ना करें, वर्ना पार्टी उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।

दुर्जनपुर में गोलीबारी में हुई एक की मौत

बता दें कि पिछले हफ्ते गुरुवार को बलिया के दुर्जनपुर गांव में दो पक्षों के बीच गोलियां चल गई थीं, जिसमें एक अधेड़ की मौत हो गई थी। गोली चलाने का मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह बीजेपी कार्यकर्ता है और वो घटना के बाद फरार चल रहा था। रविवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया था।

इसे भी पढ़ें – पुलिस अफसरों के सामने गोली मारकर हत्या, वीडियो हुआ वायरल

अब मामले ने असली राजनीतिक रंग लेना शुरू कर दिया। बलिया से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने आरोपी पक्ष के बचाव में बयान देने शुरू कर दिए और घेराव की धमकी देने लगे। सुरेंद्र सिंह ने कहा था कि आरोपी उनका सहयोगी है और उसने आत्मरक्षा में गोली चलाया था। उन्होंने थाने का घेराव देने और सत्याग्रह करने की बात भी कही थी। उन्होंने यह भी कहा था कि ‘मैं विधायक रहूं या नहीं रहूं स्वाभिमान और संस्कृति की रक्षा जरूर करूंगा।’

बलिया हत्याकांड की पूरी वीडियो हुई वायरल, देखें कैसे भीड़ में अचानक चली गोली (नोट- गाली का प्रयोग है, कृपया इसे हेडफोन लगाकर  ही देखें)

https://youtu.be/eY8so04KY74

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *