ट्रैक्टर से विधानसभा जा रहे विधायकों को पुलिस ने रोका, नवजोत सिद्धू और विधायक परगट के बीच पकी खिचड़ी, अकालियों ने कृषि बिल की काॅपियां जलाईं

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 368 शब्द|📅 19 Oct 2020

ट्रैक्टर से विधानसभा जा रहे विधायकों को पुलिस ने रोका, नवजोत सिद्धू और विधायक परगट के बीच पकी खिचड़ी, अकालियों ने कृषि बिल की काॅपियां जलाईं

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब में किसानों के नाम पर हो रही राजनीति रुकने का नाम नहीं ले रही है। भाजपा से अलग हुआ अकाली दल किसान मुद्दे को लेकर लगातार प्रदर्शन और रैलियां कर रहा है। इसी क्रम में सोमवार को पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र मे हिस्सा लेने के लिए टैक्ट्ररों पर आए अकाली दल के नेताओं को चंडीगढ पुलिस ने बीच मे रोक लिया है। अकाली विधायक टैक्टरों पर आज सत्र मे हिस्सा लेने पहुंचे थे।

आपको बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया है। जो थोड़ी देर में शुरू होने वाला है। किसानों के हक की लड़ाई की बात करने वाले अकाली दल के विधायकों ने विधानसभा के विशेष सत्र में आने के लिए ट्रैक्टर रैली निकाली। इस क्रम में वे जब ट्रैक्टर पर बैठकर चंडीगढ़ में प्रवेश किया तो, वहां की पुलिस ने सभी को रोक दिया है।

पिछले कुछ महीने से हाशिये पर रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू इस विशेष सत्र में हिस्सा लेंगे। वे जालंधर कैंट के विधायक परगट सिंह के आवास पर उनके साथ गुफ्तगू करने पहुंचे थे। सिद्धू और परगट सिंह एक साथ परगट क आवास से बाहर निकल कर विशेष सत्र के लिए विधानसभा पहुंच रहे हैं।

अकाली दल ने कृषि बिल की कापियों को जलाया

केंद्र की मोदी सरकार के लाए गए खेती कानून का हल निकालने के लिए आज पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है। वही आज अकाली दल के विधायकों ने रोष करते हुए कॉम्पलैक्स मे खेती कानून की कॉपियों को आग लगाई लेकिन यह भी उल्लेखनीय है कि अकाली दल की हाजिरी मे ही खेती कानून पास हुए थे और अब इन्ही कापियों को अकाली दल आग लगा रहे है। आपको बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा कृषि बिल को पारित के बाद पंजाब और हरियाणा में लगातार किसान और विपक्षी दल आंदोलन कर रहे हैं। किसान जहां, सड़कों और रेल पटरियों पर प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं कांग्रेस और अकाली दल राज्य में ट्रैक्टर रैली निकाल कर इस कृषि बिल का विरोध जता रहे हैं।

बलिया हत्याकांड की पूरी वीडियो हुई वायरल, देखें कैसे भीड़ में अचानक चली गोली (नोट- गाली का प्रयोग है, कृपया इसे हेडफोन लगाकर  ही देखें)

https://youtu.be/eY8so04KY74

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *