पाकिस्तान सरकार ने विपक्षी नेताओं पर दिखाई सख्ती, मरियम नवाज के पति गिरफ्तार, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर होटल के कमरे से उठाया

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 362 शब्द|📅 19 Oct 2020

पाकिस्तान सरकार ने विपक्षी नेताओं पर दिखाई सख्ती, मरियम नवाज के पति गिरफ्तार, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर होटल के कमरे से उठाया

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में विपक्ष पर सरकार सख्त हो गई है। पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज के पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। मरियम ने रविवार को सरकार विरोधी रैली में भाषण दिया था। इसके कुछ ही घंटों बाद यह कार्रवाई हुई। मरियम ने सोमवार को ट्वीट किया- हम कराची में होटल के जिस कमरे में ठहरे थे पुलिस ने उसका दरवाजा तोड़ दिया। कैप्टन सफदर अवान को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मरियम नवाज सरकार में सेना के दखल के खिलाफ खुलकर बोल रही हैं। वे रविवार को कराची में 11 पार्टियों के गठबंधन पब्लिक डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) की रैली में शामिल हुईं थी। भाषण में उन्होंने सरकार की आलोचना की थी। बीते दिनों सरकार के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल होने वाले कई नेताओं पर कानूनी कार्रवाई हुई है।

मरियम के पति के खिलाफ एफआईआर हुई थी

रविवार को मरियम, उनके पति और उनकी पार्टी के 200 कार्यकर्ताओं पर सरकारी प्रतिनिधियों ने कराची के ब्रिगेड पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई थी। उन पर जिन्ना की मजार की पवित्रता भंग करने का आरोप लगाया गया। हो सकता है अवान की गिरफ्तारी इसी एफआईआर की वजह से हुई हो। हालांकि, इसके बारे में स्पष्ट तौर पर नहीं बताया गया है।

मरियम के पति रिटायर्ड कैप्टन सफदर अवान ने मजार से लौटने के बाद ‘वोट को इज्जत दो’ के नारे लगाए थे। उन्होंने लोगों से अपने साथ आने की अपील की थी। इस पर कुछ सरकारी अफसरों ने नाराजगी जाहिर की थी। साइंस एंड टेक्नोलॉजी मिनिस्टर फवाद चौधरी ने भी मरियम और सफदर की आलोचना की थी। उन्होंने दोनों से इसके लिए माफी मांगने की मांग की थी।

कराची से पहले गुजरांवाला में हुई थी रैली

कराची से पहले पीडीएम की रैली गुजरांवाला में हुई थी। शुक्रवार को विपक्षी गठबंधन की रैली में कई फौजी जनरलों और आर्मी चीफ पर आरोप लगाए गए थे। प्रधानमंत्री इमरान खान ने इसकी निंदा की। इस पर विपक्षी नेता बिलावल भुट्टो ने सफाई दी। कहा, ‘‘इमरान को विपक्ष पर आरोप लगाने का कोई हक नहीं है। वे सिलेक्टेड पीएम हैं और उनकी वजह से फौज पर आरोप लग रहे हैं। इमरान ने ही विपक्ष को फौज का नाम लेने के लिए मजबूर किया है।’’

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *