कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों को पंजाब विधानसभा में श्रद्धांजलि

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 348 शब्द|📅 19 Oct 2020

कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों को पंजाब विधानसभा में श्रद्धांजलि

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब विधानसभा के 13वें (विशेष) सत्र के पहले दिन पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व में सदन ने सोमवार को उन सभी किसानों को श्रद्धाँजलि भेंट की जो कि केंद्र सरकार के काले कृषि कानूनों के खि़लाफ़ रोष-मुज़ाहरा करते हुए अपनी जान गवा बैठे हैं। सदन द्वारा स्वतंत्रता संग्रामियों, राजनैतिक और अन्य मशहूर हस्तियों और सैनिकों को भी श्रद्धाँजलि भेंट की गई। समूह सदस्यों ने दिवंगत आत्माओं के सम्मान में दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धाँजलि दी।

इस मौके पर लांस नायक करनैल सिंह, पंजाबी भाषा के प्रसिद्ध विज्ञान एवं साहित्य-लेखक कुलदीप सिंह धीर, पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के पूर्व उप कुलपति जोगिन्दर सिंह पुआर और मशहूर संगीतकार और प्रसिद्ध गायिका जसपिन्दर नरूला के पिता केसर सिंह नरूला को श्रद्धाँजलि भेंट की गई, जिनका हाल ही में देहांत हो गया था।

लांस नायक करनैल सिंह 30 सितम्बर को जम्मू-कश्मीर कृष्णा घाटी क्षेत्र में दहशतगर्दों के खि़लाफ़ एक ऑपरेशन के दौरान शहीद हो गए थे। सदन द्वारा स्वतंत्रता संग्रामियों महिन्दर सिंह, सरदार सिंह, राए सिंह पतंगा, महिन्दर सिंह और हेम राज मित्तल को श्रद्धाँजलि भेंट की गई और स्वतंत्रता की लड़ाई में इनके द्वारा दिए गए योगदान को याद किया गया। वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल की विनती पर स्पीकर द्वारा शौर्य चक्र विजेता बलविन्दर सिंह संधू का नाम भी श्रद्धांजलियों में शामिल करने को मंज़ूरी दी गई।

श्रद्धांजलि भेट की गई

सदन के सदस्यों द्वारा खन्ना से विधायक गुरकीरत सिंह कोटली के माता जी दविन्दर कौर, पठानकोट से विधायक अमित विज के पिता अनिल विज, गढ़शंकर से विधायक जय किशन रोड़ी के पिता चौधरी चैन सिंह और विधायक सरबजीत कौर मानूके पिता गुरबंत सिंह को भी श्रद्धाँजलि भेंट की गई, जिनका देहांत हाल ही में हुआ था। स्पीकर राणा कंवरपाल सिंह ने यह प्रस्ताव पेश किया कि उन सभी सदस्यों को श्रद्धाँजलि भेंट की जाए जिनका पिछले सत्र से लेकर अब तक के समय के दौरान निधन हो चुका है। मशहूर शख्सियतों को श्रद्धाँजलि भेंट करने के बाद स्पीकर ने दिवंगत आत्माओं के परिवारों को सदन द्वारा शौक संदेश भेजने सम्बन्धी एक प्रस्ताव पेश किया, जिसको जुबानी वोट के द्वारा पास किया गया।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *