जालंधर के मेयर जगदीश राजा ने एफएंडसीसी बैठक को किया स्थगित, अधिकारी परेशान

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 230 शब्द|📅 19 Oct 2020

जालंधर के मेयर जगदीश राजा ने एफएंडसीसी बैठक को किया स्थगित, अधिकारी परेशान

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर के मेयर जगदीश राजा ने आखिरकार सोमवार को होने वाली एफएंडसीसी की बैठक को स्थगित कर दिया। अब ये मीटिंग मंगलवार को शाम 4 बजे होगी। यह मीटिंग सोमवार को दोपहर तीन बजे होनी थी लेकिन अब इसका नया शेड्यूल मंगलवार शाम 4 बजे का तय किया गया है। फाइनेंस एंड कांटेक्ट कमेटी की मीटिंग स्थगित करने से करीब 6 करोड रुपये के विकास कार्यों को 1 दिन की देरी से मंजूरी मिलेगी।

मेयर जगदीश राजा राजा की अगुवाई में होने वाली इस मीटिंग में अहम प्रस्ताव ऱखे जाने हैं। इनमें सबसे प्रमुख वरियाणा स्थित कूड़े के डंप की चारदीवारी और डंप के चारों तरफ गंदे पानी की निकासी के लिए ड्रेन बनाना है। डंप पर कूड़े के अंबार लगे हैं और इससे आसपास के खेतों को नुकसान पहुंच रहा है।

डंप से निकलकर गंदा पानी भी आसपास के खेतों में जा रहा है। इससे फसल खराब हो रही है। बरसात के दिनों में डंप पर कूड़ा फेंकना भी मुश्किल हो जाता है क्योंकि बरसाती पानी और कूड़े से निकले पानी के कारण दलदल जैसे हालात बन जाते हैं। फाइनेंस एंड कांटेक्ट कमेटी की मीटिंग की मीटिंग में सड़क निर्माण, सुपर सक्शन मशीन से सीवरेज की सफाई, मशीन चलाने के लिए स्टाफ हायर करने के टेंडरों को मंजूरी दी जानी है।

नीचे क्लिक कर, पढ़ें पूरा प्रस्ताव

F & CC meeting dt. 19.10.2020 Reso. No. 243-253

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *