इंग्लिश बूस्टर क्लबों के साथ सरकारी स्कूलों में दाखि़ल होने के रुझान में तेजी आने की संभावना

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 363 शब्द|📅 22 Oct 2020

इंग्लिश बूस्टर क्लबों के साथ सरकारी स्कूलों में दाखि़ल होने के रुझान में तेजी आने की संभावना

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब के शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला द्वारा स्कूल शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने के लिए आरंभ की गई मुहिम अधीन अब शिक्षा विभाग ने इंग्लिश बूस्टर क्लब (ई.बी.सी.) खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी जिससे सरकारी स्कूलों में दाखि़ला लेने के रुझान में और तेज़ी आने की संभावना है।

शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता के अनुसार सिंगला द्वारा स्कूली शिक्षा में की गई नयी पहलकदमियों के परिणामस्वरूप चालू शैक्षिक सत्र 2020-21 के दौरान पिछले साल के मुकाबले इस बार दाखि़लों में 15 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है और ई.बी.सी. की इस नयी पहलकदमी से सरकारी स्कूलों के प्रति और अकर्षण बढऩे की प्रबल संभावना है।

सरकारी स्कूलों की ओर रूख करने की रुचि पैदा हुई

प्रवक्ता के अनुसार अपने बच्चों के लिए स्कूल का चयन करते समय माता-पिता के लिए अंग्रेज़ी हमेशा एक पहल होती है। विद्यार्थियों के माता-पिता द्वारा विशेष रूप से अंग्रेज़ी की पढ़ाई के मद्देनजऱ प्राईवेट स्कूलों को प्राथमिकता दी जाती रही है और सरकारी स्कूलों में अंग्रेज़ी के स्तर को ऊँचा उठाने से अब लोगों में सरकारी स्कूलों की ओर रूख करने की रुचि पैदा हुई है।

प्रवक्ता के अनुसार ई.बी.सी. का मुख्य मकसद सरकारी स्कूलों में छठी से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के इंग्लिश संचार कौशल को बेहतर बनाना है। सरकारी स्कूलों में राज्य के स्रोत समूहों द्वारा गाईडड वीडियो, रिकॉर्ड की गई टेपों, वाक्यों और वाक्यांशों को साझा किया जायेगा और विद्यार्थी दी गई सामग्री को अपनी शैली और आवाज़ में दोबारा पेश करेंगे।

सात हज़ार स्कूलों में इंग्लिश बूस्टर क्लब

इस प्रोजैक्ट को 12 अक्तूबर से शुरू किया जा चुका है और अब तक तकरीबन सात हज़ार स्कूलों में इंग्लिश बूस्टर क्लब बन चुके हैं। पहले पड़ाव में हर सैक्शन या क्लास में से तीन विद्यार्थीयों को लेकर उनको उत्साहित और प्रेरित करके उनमें अंग्रेज़ी के प्रति उत्सुकता पैदा की जायेगी। इसके बाद सभी विद्यार्थियों को क्लब में शामिल किया जायेगा जिससे वह इंग्लिश बूस्टर क्लब का फ़ायदा उठा सकेंगे। प्रवक्ता के अनुसार इससे विद्यार्थियों की अंग्रेज़ी बोलने की क्षमता बढ़ेगी और उनमें अंग्रेज़ी भाषा का सभी पक्षों से ज्ञान बढ़ेगा। इससे सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी अंग्रेज़ी माध्यम वाले प्राईवेट स्कूलों के विद्यार्थियों के साथ प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम होंगे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *