सरकार ने VISA पर हटाई रोक, टूरिस्ट को छोड़ सभी विदेशी नागरिकों को भारत आने की छूट

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 438 शब्द|📅 22 Oct 2020

visa

नई दिल्‍ली। सरकार ने विदेशी नागरिकों को भारत आने की छूट दे दी है। टूरिस्‍ट वीजा को छोड़कर किसी भी अन्‍य मकसद से विदेशी भारत आ सकेंगे। सभी OCI और PIO कार्ड होल्‍डर्स को भी एंट्री की परमिशन मिल गई है। गृह मंत्रालय ने गुरुवार को अनलॉक-5 के तहत सभी तरह के वीजा (इलेक्‍ट्रॉनिक वीजा, टूरिस्‍ट वीजा और मेडिकल वीजा) को बहाल करने का फैसला किया। इलाज के लिए भारत आने वाले विदेशी मेडिकल वीजा के लिए अप्‍लाई कर सकते हैं। भारत में विदेशी नागरिकों की एंट्री मार्च में लॉकडाउन की घोषणा के साथ ही बंद कर दी गई थी।

केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) ने गुरुवार को एक बयान जारी करते हुए सभी ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (OCI) और पर्सन ऑफ इंडिया ओरिजिन (PIO) कार्ड-धारक और अन्य सभी विदेशी नागरिकों को भारत आने की अनुमति दे दी है। मंत्रालय ने कहा कि सरकार पर्यटक वीजा छोड़कर, सभी ओसीआई, पीआईओ कार्ड धारकों और अन्य विदेशी नागरिकों को किसी भी उद्देश्य से भारत आने की अनुमति देती है। वे अधिकृत हवाई अड्डों और सीपोर्ट इमिग्रेशन चेक पोस्ट के जरिए हवाई या जल मार्गों से देश में प्रवेश कर सकते हैं।

फरवरी से अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के आने-जाने पर रोक थी

इसके अलावा मंत्रालय ने बताया कि इस छूट के तहत, सरकार ने ‘इलेक्ट्रॉनिक’, पर्यटन और चिकित्सा श्रेणियों को छोड़कर सभी मौजूदा वीजा तत्काल प्रभाव से बहाल करने का फैसला किया है। चिकित्सा उपचार के लिए भारत आने के इच्छुक विदेशी नागरिक मेडिकल वीजा के लिए मेडिकल अटेंडेंट सहित आवेदन कर सकते हैं।

हालांकि ऐसे सभी यात्रियों को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन करना होगा। एमएचए ने यह भी कहा है कि अगर ऐसे वीजा की वैधता समाप्त हो गई है, तो उपयुक्त श्रेणियों के नए वीजा भारतीय मिशन / डाक से प्राप्त किए जा सकते हैं। बता दें कि COVID-19 महामारी के मद्देनजर, भारत सरकार ने फरवरी, 2020 से अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के आने, जाने पर रोक लगा थी।

क्या है OCI और PIO कार्ड

विदेश में बसे और वहां की नागरिकता ले चुके भारतीय लोगों के लिए ओसीआई कार्ड जारी किया जाता है। भारतीय गृह मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, ओसीआई कार्ड के धारकों के पास भारतीय नागरिकों की तरह सभी अधिकार हैं लेकिन वे लोग चुनाव नहीं लड़ सकते, वोट नहीं डाल सकते, सरकारी नौकरी या संवैधानिक पद पर नहीं हो सकते। इसके अलावा खेती वाली ज़मीन नहीं ख़रीद सकते। ओसीआई एक तरह से भारत में जीवन भर रहने, काम करने और सभी तरह के आर्थिक लेन-देन करने की सुविधा देता है। पीआईओ का मतलब है पर्सन ऑफ़ इंडियन ओरिजिन, यह कार्ड पासपोर्ट की ही तरह दस साल के लिए जारी किया जाता है।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *