Breaking : लुधियाना में बाइक सवार तीन बदमाशों ने युवक को मारी गोली, इलाके में दहशत

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 215 शब्द|📅 28 Oct 2020

ludhiana firing

डेली संवाद, लुधियाना
पंजाब के लुधियाना से बड़ी खबर है। यहां दानामंडी में आज सुबह पल्सर बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने एक युवक पर पिस्तौल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी है। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गया है। गोली चलने की आवाज से आस-पास के लोग दहशत में आ गए हैं।

जानकारी के मुताबिक लुधियाना के दानामंडी में पल्सर सवार तीन युवकों ने एक युवक को रोका और उस पर गोली दाग दी है। बताया जा रहा है कि पल्सर बाइक पर तीन लोग सवार थे। युवक को आखिर इन पल्सर सवार लोगों ने गोली क्यों मारी, फिलहाल पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है।

दानमंडी में गोलीबारी की घटना के बारे में जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस पहुंच गई है। जहां पुलिस ने आनन-फानन में जख्मी अवस्था में गोली लगे युवक एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस युवक से पूछताछ और स्थानीय लोगों ने भी पूछताछ कर रही है। इस घटना से इलाके में दहशत है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक दानामंडी में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं, जिससे गोली चलाने वाले बदमाशों की पहचान की जा सके। फिलहाल पुलिस अभी कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है। जख्मी युवक को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *