नकोदर में बीड़ी और सिगरेट बनाकर खरबपति बने मरवाहा के घर इनकम टैक्स की रेड

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 280 शब्द|📅 29 Oct 2020

marwaha1

डेली संवाद, जालंधर/नकोदर
कभी नकोदर में बीड़ी बना कर गली-गली बेचकर अरबपति बना मरवाहा आखिरकार कानून के शिकंजे में आ ही गया। बीड़ी और सिगरेट बनाने वाला मरवाहा ब्रांडेड कंपनियों के साथ सरकार को भी तगड़ा चूना लगा रहा था। आज इसी मरवाहे के कई ठिकाने पर इनकम टैक्स ने छापा मारा है। मरवाहा कुछ साल पहले उस वक्त चर्चा में आया, जब उसने जालंधर के माडल टाउन में माल रोड पर पंजाब के पूर्व मंत्री व दिग्गज कांग्रेसी नेता अवतार हैनरी की कोठी के साथ आलीशान बंगला खरीदा।

इनकम टैक्स की टीम ने मरवाहा के जालंधर, नकोदर और लुधियाना के व्यारिक संस्थान और घरों में दबिश दी है। इनकम टैक्स के अधिकारी इस बात से हैरान हैं कि नकोदर जैसे कस्बे में बीड़ी और सिगरेट बेचने वाला मरवाहा इतनी जल्दी खरबपति कैसे बन गया। सूत्र बता रहे हैं कि इनकम टैक्स की टीम मरवाहा से पूछताछ भी कर रही है।

बीड़ी और सिगरेट बेचने वाले मरवाहा ने जब जालंधर में कुछ साल पहले अरबों रुपए से आलीशान बंगला खरीदा तो राजनीतिक और आपराधिक लोगों की नजर में आया। पैसे के दम पर मरवाहा ने न केवल पुलिस, बल्कि सरकार में भी अपनी पहुंच बनाई। जिससे मरवाहा ने अपने बीड़ी और सिगरेट का धंधा पूरे पंजाब में फैलाना शुरू किया।

जानकारी के मुताबिक उक्त मरवाहे का नकोदर, जालंधर व लुधियाना के ठिकानों पर छापेमारी की गई है। बीड़ी और सिगरेट बनाने वाले इस कारोबारी का शहर में 66 फूटी रोड पर एक ‘फ्लैट’ प्रोजेक्ट जारी है तो एक सुपर मार्किट है। वहीं, लुधियाना में आर्किटेक्ट फार्म का मालिक भी मरवाहा है। हालांकि मरवाहा को बचाने के लिए कई राजनीतिक और दलाल टाइप के अफसर अभी से ही जुट गए हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *