कठमुल्लों के यहां नाक रगड़ते थे कांग्रेसी, इनके फतवों से नहीं, संविधान से चलेगा देश : योगी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 328 शब्द|📅 29 Oct 2020

कठमुल्लों के यहां नाक रगड़ते थे कांग्रेसी, इनके फतवों से नहीं, संविधान से चलेगा देश : योगी

डेली संवाद, लखनऊ/वैशाली
उत्तर प्रदेश के मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को बिहार विधानसभा चुनावी रैलियों के मंच से कट्टरपंथियों और धर्म के नाम पर महिलाओं और बच्चों का शोषण करने वालों पर अब तक सबसे जोरदार हमला बोला। वैशाली की रैली के मंच से “योगी ने कहा किसी कठमुल्ले के कहने पर फतवा जारी करवा तीन तलाक जैसी कुप्रथा का समर्थन कांग्रेस और राजद के लोग करते थे। यही नहीं ये लोग नाक रगड़कर उनके पास जाते थे।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि अब समय बदल गया है देश फतवे के अनुसार नहीं संविधान के अनुसार चलेगा। योगी ने भीड़ से भी पूछा “आप बताइये ये देश फतवों से चलेगा या संविधान से।” सिवान, वैशाली और मधुबनी के विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार करने पहुँचे योगी आदित्यनाथ ने कहा कांग्रेस और राजद फिर से जंगलराज स्थापित करना चाहते हैं। बिहार अपने युवाओं की ऊर्जा और नौजवानों की प्रतिभा के लिये जाना जाता है।

कट्टरपंथियों के खिलाफ सीधा हमला

उत्तर प्रदेश के मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को बिहार में चुनाव प्रचार के दौरान अपने पूरे रंग में थे। कट्टरपंथियों के खिलाफ सीधा हमला कर योगी ने यह साफ कर दिया कि उत्तर प्रदेश हो या फिर बिहार भाजपा अपने मूल एजण्डे पर अभी भी कायम है फिर चाहे वो कश्मीर में 370 का मामला हो या फिर यूपी और बिहार में कट्टरपंथी ताकतों और उनके मंसूबों को खत्म करना हो। योगी ने फतवे और मजहब की राजनीति कर यूपी, बिहार या फिर देश में सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को भी अपने आक्रामक रूप से चेतावनी दे दी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग नहीं चाहते कि नारी गरिमा की रक्षा हो और इसीलिये हमेशा किसी कठमुल्ले के कहने पर तीन तलाक जैसी कुप्रथा का समर्थन करते हुये फतवा जारी होता था कांग्रेस और राजद के लोग नाम रगड़कर वहां जाते थे और कहते थे कि ये जो फतवा जारी हुआ है अब इसी के अनुसार देश चलेगा। लेकिन आप बताये ये देश फतवों से चलेगा या संविधान से।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *