अकाली दल और आम आदमी पार्टी के पास कोई राजनैतिक मुद्दा ही नहीं : साधु सिंह धर्मसोत

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 488 शब्द|📅 30 Oct 2020

अकाली दल और आम आदमी पार्टी के पास कोई राजनैतिक मुद्दा ही नहीं : साधु सिंह धर्मसोत

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब सरकार ने नयी वज़ीफ़ा स्कीम शुरू करके राज्य के अनुसूचित जाति वर्ग से सम्बन्धित विद्यार्थियों का भविष्य सुरक्षित कर दिया है, क्योंकि केंद्र की भाजपा सरकार ने केंद्रीय ऐस.सी. वज़ीफ़ा स्कीम को ख़ात्म कर दिया है। पंजाब सरकार ने केंद्र सरकार की तरफ से हाथ पीछे खींचने के बाद अपने स्तर पर डा. बी.आर. अम्बेदकर ऐस. सी. पोस्ट मैट्कि स्कॉलरशिप स्कीम की शुरूआत की है जोकि अकादमिक सैशन 2020 -21 से लागू की जा रही है।

पंजाब के सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मंत्री स. साधु सिंह धर्मसोत ने एक प्रैस बयान के द्वारा यह प्रगटावा करते हुये कहा कि इस स्कीम के अंतर्गत ऐस.सी. विद्यार्थी सरकारी और प्राईवेट संस्थाओं में उच्च शिक्षा हासिल करने के समर्थ बनेंगे। इसके अंतर्गत अधिक से अधिक विद्यार्थियों को लाभ देने के लिए इस स्कीम का दायरा बढ़ाने के लिए आमदनी सम्बन्धी मापदंड 2.5 लाख रुपए से बढ़ा कर 4 लाख रुपए कर दिया है, जिससे बड़ी संख्या विद्यार्थियों को स्कीम का लाभ मिलेगा।

वित्तीय बोझ लगभग 600 करोड़ रुपए

मंत्री ने बताया कि नयी वज़ीफ़ा स्कीम से अनुसूचित जातियों से सम्बन्धित उन विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा, जो पंजाब के निवासी हैं और पंजाब से (चण्डीगढ़ समेत) दसवीं पास कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस स्कीम का कुल वित्तीय बोझ लगभग 600 करोड़ रुपए होने का अनुमान है। इसमें से राज्य सरकार की तरफ से प्राईवेट अदारों को 60 प्रतिशत राशी की प्रतिपूर्ति की जायेगी।

धर्मसोत ने बताया कि भारतीय संविधान ने अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों को 25 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है परन्तु उच्च शैक्षिक संस्थाओं में ज़्यादा फ़ीसें होने के कारण विद्यार्थियों को दाखि़ला लेने में रुकावट आती थी, जिसको दूर करते हुये पंजाब सरकार ने अब यह वित्तीय बोझ आप उठाने का फ़ैसला किया है।

पंजाब और पंजाबियों के हक में काम कौन कर रहा है

धर्मसोत ने कहा कि मोदी सरकार की गरीब, मज़दूर और किसान विरोधी नीतियां जग ज़ाहिर हो चुकी हैं। अब जब वक्त है कि इन जन विरोधी नीतियों का विरोध किया जाये, तो आम आदमी पार्टी और शिरोमणि अकाली दल, भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार का विरोध करने की बजाय पंजाब सरकार का विरोध कर रही हैं। उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल और आम आदमी पार्टी के पास आज कोई राजनैतिक मुद्दा नहीं रहा, वह बेवह ही विरोध करके लोगों का ध्यान खींचने का असफल यत्न कर रही हैं।

शिरोमणि अकाली दल और आम आदमी पार्टी को दिल्ली जाकर धरना लगाने पर केंद्र सरकार का विरोध करने की सलाह देते हुये धर्मसोत ने कहा कि विरोधी पार्टियाँ यह समझने की कोशिश करें कि पंजाब और पंजाबियों के हक में काम कौन कर रहा है और विरोध में कौन। उन्होंने कहा कि विरोधी पार्टियों को पूरी स्थितियां समझ कर ही विरोध करने की ज़रूरत है, नहीं तो यह समय बर्बाद करने का ही एक ढकोसला मात्र है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार किसानों, गरीबों, महिलाओं के कल्याण के अलावा हर क्षेत्र में विलक्षण कार्य कर रही है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *