⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 148 शब्द|📅 31 Oct 2020

डेली संवाद, जालंधर
स्माल स्केल इंडस्ट्री के पूर्व चेयरमैन और भाजपा नेता कमल शर्मा का निधन हो गया है। शुक्रवार देर रात उन्हें दिल का दौरा पड़ा, इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला के करीबी और पूर्व पार्षद कमल शर्मा को शुक्रवार रात दिल का दौरा पड़ा, उन्हें तुरंत निजी अस्पताल में ले जाया गया। लेकिन रात 2:00 बजे के करीब दम तोड़ दिया।
शनिवार कि सुबह को जैसे ही यह खबर इलाके में फैली इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। कमल शर्मा अपने पीछे पत्नी, दो बेटियों और एक बेटे को छोड़ गए हैं।
उनकी एक बेटी जयपुर से MBBS कर रही हैं। बेटी रविवार को जालंधर पहुंचेंगी, जिस कारण उनका अंतिम संस्कार कल किया जाएगा। बता दें कि कमल शर्मा स्माल स्केल इंडस्ट्री के वाइस चेयरमैन भी रह चुके हैं।








