बड़ा खुलासा पार्ट-2 : इंडोनेशियन ब्रांड Djarum Black और Red & White की नकली सिगरेट बनाता है नकोदर का ‘बीड़ी किंग’; करोड़ों की कोठी के सामने लगाए हैं 35-35 लाख के पौधे, इनकम टैक्स की जांच जारी

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 542 शब्द|📅 31 Oct 2020

बड़ा खुलासा पार्ट-2 : इंडोनेशियन ब्रांड Djarum Black और Red & White की नकली सिगरेट बनाता है नकोदर का 'बीड़ी किंग'; करोड़ों की कोठी के सामने लगाए हैं 35-35 लाख के पौधे, इनकम टैक्स की जांच जारी

डेली संवाद, जालंधर
नकोदर में स्कूटर से बीड़ी बेचकर स्मोकिंग की दुनिया का बेताज जालसाज बने बीड़ी किंग के जालंधर स्थित कोठी में इनकम टैक्स विभाग की टीम की जांच तीसरे दिन भी जारी है। शनिवार को इनकम टैक्स अधिकारियों की टीम ने इस बीड़ी किंग की कोठी से कई सामान बरामद किया है। यही नहीं, इस कोठी में न तो किसी तो आने दिया जा रहा है और न अंदर से किसी को बाहर भेजा जा रहा है। जिससे आने वाले दिनों में बड़ा खुलासा होने वाला है।

अगर आप सिगरेट पीने के शौकीन हैं तो इंडोनेशियन ब्रांड Djarum Black सिगरेट के बारे में जरूर जानते होंगे। ये सिगरेट इंडोनेशिया में बनती है, जो दुनिया के तमाम मुल्कों में बेची जाती है। इसकी कीमत डालर में तय होती है। ये ब्राजील, यूके, पोलैंड और आस्ट्रिया के साथ साथ भारत में बेची जाती है। इस सिगरेट के ब्रांड की नकली डिब्बी जालंधर और लुधियाना के प्रिंटिंग प्रेस में तैयार की जाती है, वह भी नकोदर के बीड़ी किंग के लिए।

यह भी पढ़ें : बड़ा खुलासा पार्ट-1 : जालंधर के फोकल प्वाइंट में ब्रांडेंड कंपनियों के डुप्लीकेट रैपर छपवाता है नकोदर का ‘बीड़ी किंग’; पंजाब, यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में करता है नकली बीड़ी और सिगरेट की सप्लाई, इनकम टैक्स की जांच जारी

नकोदर का बीड़ी किंग इंडोनेशियन ब्रांड Djarum Black सिगरेट का नकली कारोबार कर रहा है। देश का ऐसा कोई ब्रांड नहीं बचा है, जिसकी डुप्लीकेट बीड़ी और सिगरेट को इस बीड़ी किंग ने मार्केट में सप्लाई न की हो। इसके साथ भाजपा समेत अकाली और कांग्रेस के कई दिग्गज नेता भी जुड़े हैं, जो इस जालसाजी के धंधे को संरक्षण प्रदान करते हैं।

जालसाजी के धंधे में कई चेहरे बेनकाब होंगे

नकोदर में बीड़ी बेचने वाला शख्स जब बीड़ी किंग बन गया तो उसने ब्रांडेड कंपनियों की बीड़ी और सिरगेट की एजैंसी लेने वाले लोगों को भी अपने गोरखधंधे में शामिल कर लिया। ब्रांडेड कंपनियों की एजैंसी होल्डर और उनके मैनेजर इस बीड़ी किंग से मिलकर अपनी ही ब्रांडेड कंपनी को चूना लगाते रहे। इस बीड़ी किंग के लिए पटियाला और फगवाड़ा में डीलर का काम करने वाले लुधियाना के एक कारोबारी के पास देश के टाप ब्रांड सिगरेट की एजैंसी बताई जा रही है।

अरबों रुपए के इस जालसाजी के धंधे में कई चेहरे बेनकाब होंगे। इसमें कांग्रेस के कुछ नेता समेत भाजपा और अकाली दल के नेता भी डरे हुए हैं। इन नेताओं ने अपने मोबाइल फोन बंद कर लिए हैं। इनमें कुछ तो इस बीड़ी किंग के लिए रैपऱ छपाई से लेकर पैकेजिंग और सिगरेट की सप्लाई तक का काम करते थे। जालंधर के इंडस्ट्री एरिया में बंटी का नाम एक शख्स पूरा कमान संभालता है। इसकी मंडी फैंटनगंज में एड डिटरजेंट पाउडर की एजैंसी भी है।

35-35 लाख के लगाए गए पौधे भी जांच के केंद्र में

बीड़ी किंग के जालंधर स्थित कोठी के सामने 35-35 लाख के लगाए गए पौधे भी जांच के केंद्र में है। सूत्र बता रहे हैं कि इनकम टैक्स विभाग के अधिकारियों ने पौधे के बिल मंगवाए हैं। जिससे पता चल सके कि ये पौधे कहां से और कितने में मंगवाए गए है। जालंधर के माडल टाउन में माल रोड स्थित पर इस बीड़ी किंग की कोठी के बाहर और अंदर करोड़ों रुपए के तो पौधे ही लगे हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *