कांग्रेस के जिला प्रधान की चप्पलों से पिटाई, लड़कियों से अश्लील बातें करके करता था तंग, देखें VIDEO

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 323 शब्द|📅 02 Nov 2020

congress1

डेली संवाद, जालौन
लड़कियों के खिलाफ हो रही घटनाओं पर यूपी सरकार को घेरने वाली कांग्रेस के महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का एक जिला प्रधान ही लड़कियों को छेड़ रहा था। फोन पर अश्लील बातें करता था। जिससे तंग आकर लड़कियों ने बीच सड़क ही कांग्रेस के इस जिला प्रधान की जमकर पिटाई की। लड़कियों ने उक्त जिला प्रधान की चपल्लों से पिटाई की और कपड़े भी फाड़ दिए।

उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अनुज मिश्रा की पिटाई का एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अनुज मिश्रा को एक लड़की चप्पल से पीट रही है तो दूसरी लड़की वीडियो बना रही है। कहा जा रहा है कि कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पिछले कई दिनों से उक्त लड़की को छेड़ रहे थे।

जालौन में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा पर युवतियों से छेड़खानी का आरोप लगा है। छेड़खानी से तंग आकर लड़कियों ने उसे बीच सड़क पर जूते चप्पलों से जमकर पीटा। पीड़ित के मुताबिक कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा कई दिनों से उन्हें फोन करके उन्हें तंग कर रहा था। इससे परेशान होकर लड़कियों ने सरेराह उसकी जूतों से पिटाई कर दी।

लड़कियों को फोन कर के करता था अश्लील बातें

जालौन के उरई कोतवाली इलाके में लड़कियों का आरोप है कि कांग्रेस का जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा उनको फोन करके अश्लील बातें करता था। उन्होंने कई बार पुलिस से भी शिकायत की लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। जब उन्हें कानून का सहारा नहीं मिला तो मजबूर होकर उन्हें खुद ही कानून हाथ में लेना पड़ा।

congress

पीड़ित युवतियों के मुताबिक उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू से भी अनुज मिश्रा की शिकायत की थी। लेकिन उन्होंने मामले को टाल दिया और कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उन्होंने आरोपी नेता को मिलने के लिए बुलाया और उनके आने पर उनकी जूतों से पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *