बीड़ी-सिगरेट कारोबारी मरवाहा की कोठी से बरामद हुआ 1 करोड़ कैश, सोना-चांदी और गहने समेत अरबों रुपए की प्रापर्टी के कागज मिले, पांच दिन बाद इनकम टैक्स की छापेमारी खत्म

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 443 शब्द|📅 03 Nov 2020
marwaha1
फाइल फोटो

डेली संवाद, जालंधर/लुधियाना
बीड़ी और सिगरेट के कारोबार से अऱबों रुपए की संपत्तियों के मालिक बने मरवाहा की जालंधर स्थित कोठी से इनकम टैक्स विभाग की टीम को 1 करोड़ रुपए कैश बरामद हुए हैं। पांच दिन से लगातार चली आ रही है छापेमारी और जांच सोमवार को देर रात खत्म हो गई है। इस दौरान इनकम टैक्स विभाग की टीम ने मरवाहा की कोठी से अरबों रुपए की संपत्तियों के कागज भी बरामद की है।

पंजाब में बीड़ी और सिगरेट के कारोबार के लिए मशहूर मरवाहा और उसके बिजनेस से संबंध रखने वाले जालंधर, लुधियाना, नकोदर, कपूरथला समेत कई जगहों पर इनकम टैक्स विभाग की टीम में पांच दिन पहले दबिश दी थी। इसमें जालंधर सहित लुधियाना व कपूरथला में गत वीरवार को INCOME TAX विभाग की छापेमारी गत सोमवार देर रात खत्म हुई।

सूत्रों के अनुसार मरवाहा ग्रुप, सैफरॉन माल, हैवी डार्ट सहित रमाडा, कपूरथला से करीब 2.5 किलो सोना व 1 करोड़ से अधिक नकदी सहित कागजात बरामद किए गए है। छापेमारी के दौरान मरवाहा समेत अन्य कारोबारियों के करीब 15 बैंक खाते और उनके लाकर भी फ्रीज किए गए हैं। यह छापेमारी बीड़ी-सिगरेट मेन्यूफैक्चर करने वाले आई.जे.एम. ग्रुप (मरवाहा) के मालिक चंद्र शेखर मरवाहा सहित कपूरथला के रमाडा होटल के मालिक मनप्रीत सिंह, सैफरॉन माल के मालिक मनमोहन सिंह तथा लुधियाना स्थित हैवी डार्ट के मालिक रणजोध सिंह के निवास सहित कारोबारी ठिकानों पर की गई।

सोना-चांदी और करोड़ रुपए बरामद

इनकम टैक्स विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर दिग्विजय चौधरी के मुताबिक पांच दिन चली छापेमारी और सर्च में करीब 1 करोड़ नकदी, मरवाहा ग्रुप के मालिक चन्द्र शेखर के घर से 1 किलो 400 ग्राम सोना सहित अन्यों से करीब 2.5 किलो सोना बरामद हुआ। कपूरथला के होटल रमाडा के मालिक के घर से 20 लाख रुपए बरामद किए गए। सारी जांच रिपोर्ट जल्द दिल्ली भेज दी जाएगी।

फ्रीज़ किए गए 15 बैंक खाते और लॉकरों बारे चौधरी ने कहा कि इन्हें मात्र फ्रीज किया गया है जबकि इन्हें ऑपरेट अब सर्च समाप्त हिने पश्चात किया जाएगा जिसमे करीब 1 हफ्ता लग सकता है। इस दौरान ट्रांसपोर्टरों से करीब 50 लाख नकदी बरामद की गई है। जिसके चलते कई अन्य लोगों को भी नोटिस भी भेजा जाएगा।

मरवाहा ने खुद करवाया रेड!

जालंधर समेत पंजाब के कारोबारियों और व्यापारियों में चर्चा है कि मरवाहा अपने रसूख के बल पर इनकम टैक्स की रेड खुद करवाई है। हालांकि इनकम टैक्स के अधिकारी इसे नकार रहे हैं। विभाग के एक अधिकारी कहते हैं कि यह सब महज बाते हैं, विभाग के पास पक्के सबूत थे, जिससे विभागीय टीम ने छापेमारी की। ये छापेमारी पांच दिनों तक चली है। इसमें कई और चेहरे अभी सामने आएंगे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *