जालंधर के रतन अस्पताल में हो रहा था घिनौना काम, डॉ. बलराज गुप्ता और महिला स्टाफ के खिलाफ केस दर्ज

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 320 शब्द|📅 03 Nov 2020

Doctor balraj gupta

डेली संवाद, जालंधर
गर्भ में पल रहे लिंग की जांच करने और मादा भ्रूण का अबार्शन कर उसकी हत्या करने के आरोप में जालंधर के रतन अस्पताल के मालिक डॉक्टर बलराज गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना 4 में डॉ बलराज

गुप्ता और स्टाफ पूनम के खिलाफ पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। इसकी पुष्टि जांच अधिकारी सुच्चा सिंह ने की है। सुच्चा सिंह के मुताबिक सिविल सर्जन डॉ गुरिंदर कौर चावला की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है।

जानकारी के मुताबिक जालन्धर के रतन अस्पताल में गर्भ में पल रहे लिंग जांच और मादा भ्रूण का अबार्शन करने का घिनौना काम किया जा रहा था। मादा भ्रूण हत्या के मामलों को सामने लाने का कार्य करने में लगी एक एंजसी के लोग एक महिला को लेकर जालन्धर के रतन अस्पताल पंहुचे।

पूनम की अस्पताल में सेटिंग है

डिडेकक्टिव एजेंसी के मुताबिक पूनम नामक एक महिला ने कहा कि वह गर्भ में पल रहे बच्चे का लिंग जांच करवा सकती है। पूनम ने बताया कि उसकी कई अस्पतालों से सेटिंग है। उसके बाद एजेंसी ने उक्त गर्भवती महिला की जांच की गई। इसी दौरान अस्पताल के प्रबंधक डा बलराज गुप्ता को इसकी भनक लग गई।

इस पर डॉ बलराज गुप्ता सफाई देने लग गए कि उनके अस्पताल में भ्रूण के लिंग की जांच नहीं की जाती है। जिसके बाद वहां काफी हंगामा हो गया। बलराज गुप्ता ने पुलिस बुला लिया। मौके पर चार नम्बर थाने की पुलिस और साथ में एसीपी सतिंदर चड्ढा भी पहुंचे। हैरानी तब हुई जब एसीपी चड्ढा सरकारी एजेंसी की टीम को ही दबके मार दिये।

हम पर अटैक, बदनाम करने की साजिश

डाक्टर बलराज गुप्ता ने टीम पर हमला करने के आरोप लगाए। उनका ये भी कहना है कि टीम सदस्य उन्हें बदनाम करने के लिए आए है। बलराज गुप्ता का आरोप है कि उन्हें झूठे मामले में फंसाया जा रहा है। उनके खिलाफ साजिश की गई है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *