Republic TV के संपादक अर्नब गोस्वामी गिरफ्तार, घर में घुसकर मुंबई पुलिस ने की मारपीट

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 587 शब्द|📅 04 Nov 2020

Arnab goswami republic TV

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने चौथे स्तंभ पर सीधा वार किया है। बुधवार सुबह मुंबई पुलिस ने रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी के घर में न केवल मारपीट की, बल्कि उन्हें बलपूर्वक गिरफ्तार भी कर लिया। अर्नब का आरोप है कि पुलिस ने उनके साथ मारपीट की। रिपब्लिक टीवी ने अर्नब के घर के लाइव फुटेज भी दिखाए, जिसमें पुलिस और अर्नब के बीच झड़प होती दिख रही है। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में अर्नब और रिपब्लिक टीवी मुंबई पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते रहे हैं।

पत्रकार अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी के बाद देश और दुनिया में मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र सरकार की जबरदस्त निंदा हो रही है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से लेकर सभी केंद्रीय मंत्री और तमाम पत्रकार संगठनों ने इस गिरफ्तारी की घोर निंदा की है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में पत्रकारों को दमन किया जा रहा है, ऐसा लग रहा है कि जैसे महाराष्ट्र में आपातकाल लगा दिया गया है।

अर्नब पर ये हैं आरोप

2018 में 53 साल के इंटीरियर डिजाइनर अन्वय नाइक और उसकी मां ने आत्महत्या कर ली थी। इस मामले की जांच सीआईडी कर रही है। अन्वय की पत्नी अक्षता ने इस साल मई में आरोप लगाया था कि उनके पति ने रिपब्लिक टीवी के स्टूडियो में इंटीरियर का काम किया था। इसके लिए 500 मजदूर लगाए गए थे, लेकिन अर्नब ने बाद में 5.40 करोड़ रुपए का भुगतान नहीं किया। इससे उनका परिवार तंगी में आ गया। परेशान होकर अन्वय ने अपनी बुजुर्ग मां के साथ खुदकुशी कर ली। अन्वय ने कथित तौर पर सुसाइड नोट में भी अर्नब और दो अन्य पर आरोप लगाया था।

केंद्रीय मंत्री जावड़ेकर और ईरानी ने कार्रवाई पर सवाल उठाए

प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट किया, ‘हम महाराष्ट्र में प्रेस की आजादी पर हमले की निंदा करते हैं। यह प्रेस के साथ व्यवहार का तरीका नहीं है। यह इमरजेंसी के दिनों की याद दिलाता है, जब प्रेस के साथ ऐसा व्यवहार किया गया था।’

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने इस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने ट्वीट किया, ‘फ्री प्रेस में जो लोग आज अर्नब के समर्थन में नहीं खड़े हैं, वे फासीवाद के समर्थन में हैं। आप उसे पसंद नहीं कर सकते हैं, आप उसे स्वीकार नहीं कर सकते हैं, आप उसके अस्तित्व को तुच्छ समझ सकते हैं, लेकिन अगर आप चुप रहते हैं तो आप दमन का समर्थन करते हैं। अगली बार आप पर कार्रवाई हुई तो कौन बोलेगा?’

कंगना ने उद्धव और सोनिया से पूछा- आप कितनी आवाजें बंद करेंगे

कंगना रनौट ने कहा, ‘मैं महाराष्ट्र सरकार से पूछना चाहती हूं कि आपने आज अर्नब गोस्वामी को उनके घर में जाकर मारा है…कितने घर तोड़ेंगे आप?…कितनी आवाजें बंद करेंगे आप?…एक आवाज बंद करेंगे, कई उठ जाएंगी…कोई पैंग्विन कहता है तो गुस्सा आता है? क्यों गुस्सा आता है, जब पप्पू सेना कहते हैं? सोनिया सेना कहते हैं तो गुस्सा आता है क्या?’

CM योगी के मीडिया सलाहकार मृत्युंजय कुमार ने की निंदा

पत्रकार अर्नब गोस्वामी की बुलंद आवाज़ को दबाने की घटना घोर निंदनीय है लेकिन फिर आवाज़ दबाने का काम ग़ैरभाजपा पार्टी ने किया है इसीलिए इसपर अवार्ड वापसी, WPJ में बड़े-बड़े लेख और प्रेस क्लब वालों से निंदा की अपेक्षा रखना बेवक़ूफ़ी होगी।

मीडिया सलाहकार शलभ त्रिपाठी ने की निंदा

 

डेली संवाद ने मुंबई पुलिस की निंदा

रिपब्लिक मीडिया के अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी निंदनीय है। क्या महाराष्ट्र की सरकार मुम्बई में आपातकाल लगाने जा रही है? एक सीनियर जर्नलिस्ट के साथ इस तरह दुर्व्यवहार कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *