बार्डर पर रोके गए नवजोत सिद्धू, दिल्ली और पंजाब पुलिस में झड़प, CM कैप्टन पहुंचे जंतर-मंतर, जाने वजह

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 332 शब्द|📅 04 Nov 2020

navjot singh sidhu

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब (Punjab) के पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) सहित कई विधयकों को दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने दिल्‍ली बॉर्डर पर रोक दिया है। ये सभी लोग जंतर-मंतर पर धरना में शामिल होने जा रहे थे। सिद्धू के साथ दिल्ली आ रहे कांग्रेस विधायक अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने अपने फेसबुक पेज पर एक लाइव वीडियो किया। इसमें उन्होंने दिखाया कि दिल्ली पुलिस ने उन्हें दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर रोक लिया और आगे जाने नहीं दिया।

इसके बाद सिद्धू और वडिंग की वहां मौजूद दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के साथ बहसबाजी हुई। इस दौरान पंजाब पुलिस और दिल्ली पुलिस के सुरक्षाकर्मी भी उलझते हुए दिखाई दिए। पंजाब पुलिस के ये वो जवान थे जोकि नवजोत सिंह सिद्धू और दूसरे विधायकों की सुरक्षा में लगे हुए हैं।

जंतर-मंतर पर अमरिंदर सिंह का धरना

दिल्ली पुलिस की सलाह पर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह राजघाट के बदले अब बुधवार को यहां जंतर-मंतर पर ‘धरना’ देंगे। इस दौरान अमरिेंदर के मंत्रिमंडल के सहयोगी और विधायक भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय ने बुधवार को एक आधिकारिक बयान में कहा कि वह दोपहर 12 बजे राजघाट पर राष्ट्रपिता को नमन करने के बाद जंतर-मंतर पहुंचेंगे।

इन मुद्दों को लेकर है प्रदर्शन

मुख्यमंत्री ने मंगलवार को घोषणा की थी कि वो कांग्रेस के विधायकों के साथ बुधवार को राजघाट पर घरना प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों के आंदोलन के कारण माल गाड़ियों की आवाजाही की अनुमति देने के केंद्र के कथित मनाही के बीच राज्य के ‘बिजली संकट और महत्वपूर्ण आवश्यक आपूर्ति’ की स्थिति को हाईलाइट करने के लिए यह प्रदर्शन होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान आंदोलन के बावजूद रेल मार्गों पर प्रदर्शनकारियों के अवरोध कम करने के बाद भी भारतीय रेलवे द्वारा मालगाड़ियों को न चलाने के निर्णय के कारण पंजाब में कोयला, यूरिया और डीएपी और अन्य आवश्यक आपूर्ति की कमी हो गई है। इस कारण सभी बिजली संयंत्रों को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है, साथ ही कृषि संबंधी और सब्जियों की आपूर्ति में भी कमी आई है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *