पंजाब के मंत्री भारत भूषण आशु पर करप्शन का आरोप, अकालियों ने घेरा घर

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 407 शब्द|📅 04 Nov 2020

akali dal ludhiana copy

डेली संवाद, लुधियाना
शिरोमणी अकाली दल ने आज घोषणा की है कि वह राज्य में सत्ता में आने के बाद खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री भारत भूषण आशु के खिलाफ सभी मामलों को फिर से खोलेगा और मंत्री को केंद्रीय राशन का गबन करने और भ्रष्टाचार में लिप्त होने के साथ साथ आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त होने के लिए गिरफ्तार किया जाएगा। पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के नेतृत्व में अकाली दल के कार्यकर्ताओं ने कोचर बाजार के पास आशु के घर तक मार्च किया और गिरफ्तारी की मांग की तथा उन्हे गिरफ्तार कर लिया गया।

‘कैप्टन दा आशु चोर मुर्दाबाद’ और ‘आशु कातिल अंदर दो’ के नारों के बीच यहां एक धरने को संबोधित करते हुए बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने न केवल बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया है, बल्कि जमीन हथियाने तथा अन्य गलत कार्यों में भी लिप्त था। उन्होंने कहा कि एक बार शिरोमणि अकाली दल की सरकार बनने पर इन सभी मामलों की जांच करवाएंगे और आशु को उचित सजा सुनिश्चित की जाएगी।

आशु ने अपनी डेयरी में आतंकियों को दी थी पनाह

मजीठिया ने यह भी घोषणा की कि अगली अकाली सरकार पूर्व निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा इस संबंध में जांच सौंपे जाने बाद आशु तथा उनके गिरोह द्वारा ग्रीन जमीन हड़पने के लिए जांच के लिए डीएसपी बलविंदर सिंह सेखों को बहाल करेगें। उन्होने कहा कि आशु के खिलाफ सभी मामलों की जांच के लिए हम सेखों को नियुक्त करेंगे। उन्होने कहा कि अदालतों से भी संपर्क किया जाएगा ताकि शपथ पत्र पर कार्रवाई की जा सके, आशु ने छह साल पहले स्वीकार किया था कि उन्होने न केवल अपनी डेयरी में आंतकवादियों को सरंक्षण दिया था बल्कि बम द्वारा ज्यादा से ज्यादा हताहत करने के लिए गुड़ मंडी की सलाह भी दी थी।

मजीठिया ने एक कमिशन एजेंट के साथ पनसप के डीएम प्रवीण जैन के साथ वार्तालाप के बारे पढ़ा जिसमें उसने 1.45 रूपये प्रति बैग की रिश्वत मांगी और रिश्वत की रकम का 25फीसदी एडवांस मांगा ताकि वह उसे पप्पू (राहुल गांधी) ट्रैक्टर रैली की सुविधा के लिए पनसप एमडी के साथ साथ भारत भूषण आशु को सौंपा जा सके। उन्होंने जोर देकर कहा कि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री हर सीजन में लगभग 100 करोड़ रूपये का भ्रष्टाचार में संलग्न है और उन्होने कहा कि पंजाब में अकाली दल द्वारा सरकार बनाए जाने के बाद पनसप मामले के साथ साथ आशु के सभी आपराधिक कृत्यों की जांच की जाएगी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *