US Election : राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रम्प ने किया जीत का दावा, कहा- मैं सुप्रीम कोर्ट जा रहा हूं, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 317 शब्द|📅 04 Nov 2020

us election

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों में मंगलवार रात शुरू हुई मतगणना में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन और रिपब्लिकन उम्मीदवार और मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। इस बीच ट्रम्प ने कहा है कि हम जीत रहे हैं। व्हाइट हाउस से अपने संबोधन में ट्रम्प ने कहा, “चुनाव परिणाम अभूतपूर्व रहे हैं। हम जीतने की राह पर हैं।

ट्रंप ने कहा कि फ्लोरिडा में हमने अच्छी जीत दर्ज की है। जीत के उल्लास में बड़ी संख्या में लोग बाहर आ रहे हैं।” ट्रम्प ने कहा, “हम जीतने जा रहे हैं लेकिन सुप्रीम कोर्ट भी जा रहे हैं।” डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा, “हम चाहते हैं कि अब वोटिंग बंद हो जानी चाहिए, इसलिए हम सुप्रीम कोर्ट जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वोटिंग जारी रखकर मतगणना में बड़े पैमाने पर धांधली करने की कोशिश की जा रही है।” इसके साथ ही उन्होंने समर्थकों से सतर्क रहने को कहा है।

हमारा लक्ष्य देश की अखंडता सुनिश्चित करना है

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्र्म्प ने कहा, “यह अमेरिकी जनता के साथ एक तरह का धोखा है। हम चुनाव जीतने को हैं, स्पष्ट रूप से कहें तो हम चुनाव जीत चुके हैं। अब हमारा लक्ष्य देश की अखंडता सुनिश्चित करना है… हम अब वोटिंग रोकने के लिए यूएस सुप्रीम कोर्ट जा रहे हैं।” उन्होंने कहा, “हम सभी मतदान को रोकना चाहते हैं,” हम उन्हें सुबह 4 बजे तक किसी भी मतपत्र को खोजने और उन्हें सूची में शामिल नहीं करने देना चाहते, जहां तक मेरा सवाल है, हम पहले ही जीत चुके हैं।”

बता दें कि अमेरिका में इस बार वोटिंग के दिन से पहले ही लाखों लोग मेल या बैलट के जरिए वोट कर चुके हैं. बैलट के जरिए अब तक 93 मिलियन यानी नौ करोड़ 30 लाख से लोग वोट कर चुके हैं, जो 2016 में पड़े कुल 138.8 मिलियन का दो तिहाई है। इस साल कुछ 239 मिलियन लोग वोट डालने के पात्र हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *