स्थानीय निकाय मंत्री ब्रह्म मोहिंदरा नगर निगमों और निकाय विभाग को लेकर दिए बड़े निर्देश

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 341 शब्द|📅 06 Nov 2020

brahm mohindra

डेली संवाद, चंडीगढ़
राजस्व में तेज़ी लाने और नगर निगमों, नगर कौंसिलों और नगर पंचायतों के बुनियादी ढांचे को मज़बूत करने के लिए स्थानीय निकाय संबंधी मंत्री ब्रह्म मोहिन्द्रा की तरफ से आज 6वें पंजाब वित्त आयोग के साथ उच्च स्तरीय मीटिंग की गई। मीटिंग की अध्यक्षता करते हुये ब्रह्म मोहिन्द्रा ने कहा कि एक शहर में शहरीकरण और आर्थिक विकास आपस में जुड़े होते हैं और विकास में तेज़ी आम तौर पर शहरी क्षेत्रों में से ही आती है। इसलिए राज्य वित्त आयोग का मुख्य आदेश स्थिर विकास लक्ष्यों के मद्देनजऱ टैक्सों, डयूटीज, अनुसंधान और फ़ीसों की आमदनी सम्बन्धी राज्य और स्थानीय इकाईयों (ग्रामीण और शहरी) में वितरण को तर्कशील बनाने संबंधी सिफारिशें देना है।

शहरी स्थानीय इकाईयों के राजस्व उत्पादन में तेज़ी लाने सम्बन्धी मोहिन्द्रा ने कहा कि आज हम आयोग के साथ ठोस उपायों की सिफारिश करने के लिए प्रमुख मुद्दों पर विचार-विमर्श किये हैं जोकि अपने स्रोतों के बेहतर प्रबंधन और मौजूदा स्रोतों के साथ राजस्व बढ़ाने और अनुत्पादक और अनावश्यक खर्चों में कटौती के द्वारा स्थानीय संस्थाओं की वित्तीय स्थिति में सुधार लाने में सहायता कर सकते हैं।

दूसरे राज्यों के मॉडलों की अवलोकन करें

उन्होंने स्थानीय सरकार के सचिव अजोए कुमार सिन्हा को शहरी और ग्रामीण इकाईयों के बेहतर प्रबंधन सम्बन्धी मानक सेवाओं के लिए मापदंड तय करने और ज़रुरी फंड जुटाने के लिए दूसरे राज्यों के मॉडलों की अवलोकन करने के लिए कहा। फंडों का वितरण करने सम्बन्धी फार्मूले का सुझाव देते हुये 6वें पंजाब वित्त आयोग के सचिव /चेयरमैन के.आर. लखनपाल ने कहा कि फंडों का वितरण उनके अपने हिस्से, टैक्सों, डयूटीज की वसूली और फ़ीसों के निर्धारण पर आधारित होनी चाहिए।

उन्होंने फंड प्रबंधन की निगरानी के लिए एक विशेष वैधानिक संस्था बनाने पर ज़ोर दिया। उन्होंने कहा कि यदि जीएसटी और अन्य फंड नहीं दिए जाते या देरी के साथ मुहैया करवाए जाते हैं तो यह इकाई सम्बन्धी विभागों की जवाबदेही तय करेगी। इस मीटिंग में 6वें पंजाब वित्त आयोग के मैंबर, जी. वज्रालिंगम, विशेष सचिव वित्त अभिनव त्रिखा, डायरैक्टर स्थानीय निकाय पुनीत गोयल और अन्य सीनियर अधिकारी भी मौजूद थे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *