⏱️ 1 मिनट पढ़ने का समय|📝 109 शब्द|📅 08 Nov 2020

डेली संवाद, लुधियाना
पंजाब समेत उत्तर भारत बड़े टैक्स चोरों का पर्दाफाश करने वाले जीएसटी इंटेलिजेंस के एडीशनल डायरेक्टर नितिन सैनी को भारत सरकार ने पदोन्नति करते हुए डीआरआई का एडिशनल डायरेक्टर बना दिया है।
डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस एडिशनल डायरेक्टर रीजनल बनाये गए नितिन सैनी लुधियाना स्थित विभाग के दफ्तर में बैठकर कामकाज करेंगे।
आपको बता दें कि नितिन सैनी इससे पहले कस्टम विभाग के एडिशनल डायरेक्टर रहते हुए टैक्स चोरी के बड़े मामलों का पर्दाफाश किया था। जिससे ये काफी सुर्खियां में रहे।
नितिन सैनी को सरकार ने इसके बाद कस्टम का हेड बनाकर अमृतसर पोस्ट कर दिया गया था, जहां कई मामलों को इन्होंने पर्दाफाश किया।








