अयोध्या ने बहुत अपमान सहा, पर अब और नहीं : योगी आदित्यनाथ

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 571 शब्द|📅 13 Nov 2020

ayodhya

डेली संवाद, लखनऊ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि श्री राम की अयोध्या के साथ सदियों तक बहुत अन्याय हुआ है। जो अयोध्या जन्म और जीवन दोनों तारती है वह, कुछ लोगों की कुत्सित सोच के कारण वर्षों तक अपमानित होती रही है। पर अब ऐसा नहीं होगा। अयोध्या को उसका गौरव मिलेगा। हम इसे वैदिक सिटी के रूप में विश्व मानचित्र पर गौरव दिलाएंगे।

मुख्यमंत्री, शुक्रवार को अयोध्या में आयोजित ‘दिव्य दीपोत्सव’ में श्री राम के प्रतीकात्मक राज्याभिषेक करने के बाद प्रदेश को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जिस अयोध्या में दीपोत्सव मनाया जा रहा है, तीन वर्ष पहले तक कुछ लोगों को अयोध्या का नाम लेने से डर लगता था। अब अब सब बदल गया है, लोग अयोध्या आना चाहते हैं। इस बार हमने 5.51 लाख दीप अयोध्या में जलाए हैं, अब अगले साल 7.51 लाख दीपकों से अयोध्या रोशन होगी।

पीढ़ियों की प्रतीक्षा को मोदी जी ने की किया सफल

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम हर पुण्य स्थली को प्रतिष्ठापित करेंगे। श्रद्धालु हो या पर्यटक सभी की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाएगा। कुछ वर्ष पूर्व तक सरकारें पंचकोसी, 14 कोसी और 84 कोसी जैसी यात्राओं पर रोक लगाती थीं, आज यहां सुविधाओं की बढ़ोतरी की जा रही है। यह हमारी अस्मिता से जुड़ा विषय है।

योगी ने कहा कि प्रभु श्रीराम के वनवास से वापस आने की यह घड़ी बड़ी पावन है। दिवाली, हर भारतवासी का त्योहार है। यह हमारे गौरव और आत्मिक शांति का प्रतीक पर्व है। जिस श्री राम जन्मभूमि मन्दिर की अभिलाषा लिए पीढ़ियों तक संघर्ष हुआ। लाखों लोगों ने अपना जीवन बलिदान कर दिया, आज पांच सदी की इस प्रतीक्षा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूर्णाहुति हुई है।

योगी ने कहा कि हमें इस बार पर गर्व करना चाहिए कि हम ऐसे कालखंड में हैं जब श्रीराम के भव्य-दिव्य मंदिर का सपना साकार हो रहा है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने कोरोना काल में श्री राम जन्मभूमि के मंदिर की आधारशिला रखकर राम राज्य की संकल्पना को मूर्त रूप देने का संकल्प लिया है। यह संकल्प साकार होगा।

राम राज्य है हमारी नीतियों का आधार

मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या दीपोत्सव, राम राज्य की संकल्पना को आगे बढ़ाने की दिशा में एक प्रयास है। रामराज्य, भेदभाव रहित समरस समाज का द्योतक है। केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों का आधार यही राम राज है। उज्जवला योजना, सौभाग्य योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय निर्माण जैसे प्रयास जाति, धर्म, पंथ, मजहब से परे, समान भाव से सभी के जीवन में उजियारा भर रहे हैं। कोरोना काल में जन सेवा का कार्य और तत्परता से किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में समवेत प्रयास से हम भारत के सांस्कृतिक और धार्मिक सम्पन्नता को विश्व पटल पर प्रतिष्ठित करेंगे। उन्होंने कहा कि फिजी, थाईलैंड, जापान, नेपाल को अयोध्या से जोड़कर अयोध्या को वैश्विक पटल पर लाने की कोशिश की गई। अब यहां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बन रहा है।

वन गमन पथ पर तब श्री राम को कष्ट सहना पड़ा था, पर उत्तर प्रदेश सरकार ‘राम वन गमन पथ’ को संवारने का काम करा रही है, आने वाले समय में अयोध्या से चित्रकूट तक साढ़े तीन घण्टे में ही पहुंचा जा सकेगा। संतगणों के निर्देशन में अयोध्या को विश्व स्तर पर ब्रान्डिंग की जाएगी। उत्साह से भरे माहौल में जय श्री राम के नारों के बीच मुख्यमंत्री ने अयोध्या के बहुमुंखी विकास के लिए जारी और भावी परियोजनाओं के बारे में भी जानकारी दी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *