संयुक्त अरब अमीरात में बन रहे पहले हिंदू मंदिर की फाइनल डिजाइन की तस्वीरें जारी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 441 शब्द|📅 13 Nov 2020

संयुक्त अरब अमीरात में बन रहे पहले हिंदू मंदिर की फाइनल डिजाइन की तस्वीरें जारी

डेली संवाद, नई दिल्ली
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबू धाबी में बन रहे पहले हिन्दू मंदिर के डिजाइन की तस्वीरें जारी कर दी गई हैं। तस्वीरों में हिंदू महाकाव्यों, धर्मग्रंथों, प्राचीन कथाओं और खाड़ी देशों में लोकप्रिय रूपांकनों के दृश्य मंदिर के अग्रभाग को सुशोभित करेंगे। इस संबंध में अबू धाबी स्थित भारतीय दूतावास के ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल से ट्वीट कर जानकारी दी गई है। दूतावास ने ‘भारत में आकार लेती अबू धाबी के पहले हिंदू मंदिर की जटिल नक्काशी’ कैप्शन से ट्वीट कर एक मीडिया रिपोर्ट को भी शेयर किया है।

मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि अबू धाबी में हिंदू मंदिर निर्माण की संस्था बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (बीएपीएस) के प्रबंधन ने मंदिर की फाइनल डिजाइन और हाथ से नक्काशीदार पत्थर के स्तंभों की पहली छवियां जारी कर दी हैं। यही नहीं इसके साथ ही 4 मिनट 19 सेंकड का एक वीडियो भी जारी किया गया है। जिसमें मंदिर की नींव रखने से लेकर अब तक हुए निर्माण की तस्वीरें देखी जा सकती हैं।

क्या कहते हैं बीएपीएस के प्रवक्ता

इस बारे में बीएपीएस के प्रवक्ता अशोक कोटेचा ने कहा कि “यह पहली बार है जब अंतिम डिजाइन के दृश्य वीडियो के माध्यम से जारी किए गए हैं। ऐतिहासिक मंदिर का काम भारतीय समुदाय के समर्थन और भारत और यूएई के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन के साथ आगे बढ़ रहा है।” उन्होंने बताया कि ”पत्थरों पर नक्काशी का काम भारत में लगातार जारी है। मंदिर में लगने वाले संगमरमर इटली के तो, बलुआ पत्थर राजस्थान के हैं। कारीगरों ने राजस्थान और गुजरात में विभिन्न स्थानों पर 25000 क्यूबिक फीट पत्थर की नक्काशी की है।”

संयुक्त अरब अमीरात में बन रहे पहले हिंदू मंदिर की फाइनल डिजाइन की तस्वीरें जारी

पिछले महीने यूएई के विदेश मामलों एवं अंतर्राष्ट्रीय सहयोग मंत्री और भारत के राजदूत पवन कपूर ने मंदिर निर्माण की प्रगति की समीक्षा के लिए वहां का दौरा किया था। इस दौरान दोनों ने मंदिर के निर्माण का कार्य देख रही संस्था बीएपीएस के सदस्यों से मुलाकात भी की थी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रखी थी मंदिर की आधारशिला

भारतीय दूतावास के आंकड़ों के मुताबिक, यूएई में तकरीबन 26 लाख भारतीय रहते हैं, जो वहां की आबादी का लगभग 30% हिस्सा है। बता दें कि यूएई सरकार ने वर्ष 2015 मंदिर बनाने का ऐलान उस वक्त किया था, जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यूएई के दो दिवसीय दौरे पर थे। इसके लिए वहां की सरकार ने अबू धाबी में ‘अल वाकबा’ नाम की जगह पर बीएपीएस को 20,000 वर्ग मीटर की जमीन दी थी, जो मुख्य शहर ‘अबू धाबी’ से 30 मिनट की दूरी पर है। मंदिर की आधारशिला वर्ष 2018 में पीएम मोदी ने अपने दो दिवसीय दुबई दौरे के दौरान वहां के ओपेरा हाउस में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रखी थी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *