PM मोदी दिवाली मनाने लोंगेवाला पहुंचे, 1971 में यहीं पर हमारी आर्मी ने पाकिस्‍तान को चटाई थी धूल

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 453 शब्द|📅 14 Nov 2020

NARENDRA MODI

नई दिल्‍ली। हर साल की तरह, इस बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवाली भारतीय सेना के जवानों संग होगी। वे राजस्‍थान के जैसलमेर पहुंच चुके हैं। यहां लोंगेवाला में जवानों के बीच दिवाली मनाएंगे। सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे, बीएसएफ महानिदेशक राकेश अस्‍थाना भी उनके साथ हैं। लोंगेवाला वही जगह है जहां 1971 की जंग में सिर्फ 120 भारतीय जवानों ने पाकिस्‍तान की कई टैंक टुकड़‍ियों की समाधि बना दी थी। यह दुनिया के सबसे भयानक टैंक युद्धों में से एक माना जाता है।

2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद से मोदी हर साल दिवाली जवानों के बीच मनाते हैं। वह उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पंजाब जैसे राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के अग्रिम इलाकों में सैनिकों के बीच मौजूद रहे हैं।

दुनिया ने देखा था भारत का दम

1971 की जंग का रुख तय करने वाली वो लड़ाई जैसलमेर के इसी रेगिस्‍तानी इलाके में हुई थी। पाकिस्‍तानी सेना की मंशा थी क‍ि तीन दर्जन से ज्यादा टैंक लेकर घुसेंगे और जैसलमेर कब्‍जा लेंगे। भारतीय सैनिकों की नजर उनकी हरकतों पर पड़ चुकी थी। उस वक्‍त लोंगेवाला पोस्‍ट पर मेजर कुलदीप सिंह चांदपुरी कमांडर थे। उन्‍हें कहा गया कि या तो हमले को ज्‍यादा से ज्‍यादा देर तक रोकने की कोशिश करें, नहीं तो पीछे हट जाएं।

चांदपुरी ने तय किया कि मरते दम तक पीछे नहीं हटेंगे। फौरन रणनीति बनाई गई। ऐंटी-टैंक माइन्‍स बिछा दिए गए। तीन-चार पाकिस्‍तानी टैंक तो इसी के चलते तबाह हो गए। रेत में आते ही टैंकों की हालत खस्‍ता होने लगे। चांदनी रात में भारतीय सैनिकों ने चुन-चुनकर दुश्‍मन के टैंकों को निशाना बनाया। बॉलिवुड ने इस लड़ाई पर ‘बॉर्डर’ नाम से फिल्‍म बनाई जिसमें सनी देओल ने चांदपुरी का किरदार अदा किया था।

जवानों के लिए दीया जलाने की कर चुके अपील

पीएम मोदी ने शुक्रवार को देशवासियों से अपील की कि वे दीपावली पर सैनिकों के सम्मान में एक दीया जरूर जलाएं। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘इस दीपावली हम सभी एक दीया उन सैनिकों के सम्मान में जलाएं जो निडर होकर देश की रक्षा करते हैं। सैनिकों की अनुकरणीय बहादुरी के लिए उनके प्रति शब्दों से कृतज्ञता ज्ञापित करने की भावना न्याय नहीं कर सकती। हम सीमाओं पर डटे सैनिकों के परिवार वालों के प्रति भी कृतज्ञ हैं।’’ प्रधानमंत्री ने पिछले महीने अपने मासिक रेडिया कार्यक्रम ‘‘मन की बात’’ में भी देशवासियों से यह अपील की थी।

मोदी ने अपने संबोधन में कहा था कि इस दीपावली उन जाबाज सैनिकों को भी याद रखना है, जो, इन त्योहारों में भी सीमाओं पर डटे हैं और भारत-माता की सेवा और सुरक्षा कर रहे हैं। उन्होंने कहा था, ‘‘हमें उनको याद करके ही अपने त्योहार मनाने हैं। हमें घर में एक दीया, भारत माता के इन वीर बेटे-बेटियों के सम्मान में भी जलाना है।’

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *