गुड न्यूज : कोरोना की वैक्सीन के लिए अमेरिकी कंपनी से भारत की बातचीत शुरू, जल्द मिलेगा टीका

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 331 शब्द|📅 17 Nov 2020

covid 19 vaccine

नई दिल्‍ली। भारत सरकार अमेरिका की मशहूर बायोटेक कंपनी मॉडर्ना से कोविड वैक्‍सीन के विकास पर लगातार संपर्क में है। मॉडर्ना ने दावा किया था कि उसकी वैक्‍सीन कोरोना वायरस के खात्‍मे में 94.5 पर्सेंट कामयाब है। मॉडर्ना के अलावा भी भारत की ओर से दूसरी कंपनियों से बातचीत चल रही है।

मॉडर्ना ने सोमवार को कहा था कि कोविड-19 के खिलाफ टीके- एम आरएनए-1273 के तीसरे चरण के अध्ययन के लिए नियुक्त स्वतंत्र डेटा सुरक्षा निगरानी बोर्ड (डीएसएमबी) ने टीके को 94.5 प्रतिशत प्रभावी पाया है। इस पर भारत सरकार के एक सूत्र ने बताया, ‘हम केवल मॉडर्ना से ही नहीं बल्कि फाइजर, सीरम इंस्टिट्यूट, भारत बायोटेक और जाइडस कैडिला के साथ भी प्रत्येक टीके के क्लीनिकल परीक्षणें की प्रगति को लेकर संपर्क में हैं।’

जरूरत पड़ी तो नियमों में ढील

नए औषधि और कॉस्मेटिक नियम 2019 के अनुसार यदि किसी दवा या टीके का परीक्षण हो चुका है और उसे भारत के बाहर नियामक मंजूरी मिल गई है, तो उसे सुरक्षित नियामक मंजूरी के लिए यहां दूसरे और तीसरे चरण के क्लीनिकल अध्ययन से गुजरना होगा। हालांकि इमर्जेंसी और महमारी जैसे हालात में जरूरत पड़ने पर इन नियमों में ढील दी जा सकती है।

कैंब्रिज, मेसाचुसेट्स स्थित मॉडर्ना की घोषणा से एक सप्ताह पहले ही फाइजर और बायोएनटेक ने कहा था कि उनके कोविड-19 के टीके प्रतिभागियों में कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम में 90 प्रतिशत से अधिक प्रभावी पाए गए हैं। मॉडर्ना के मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्टीफन बांसेल ने कहा, ‘यह हमारे कोविड-19 टीके के विकास में निर्णायक क्षण है। जनवरी की शुरुआत से हमने इस इरादे से वायरस को समझने का प्रयास किया है कि दुनियाभर में यथासंभव ज्यादा से ज्यादा लोगों को बचाया जा सके।’

देसी वैक्‍सीन भी तीसरे फेज में

कोरोना वायरस महामारी के बीच देसी वैक्सीन के मोर्चे पर सुकून वाली खबर है। भारत बायोटेक की कोरोना वैक्सीन ‘कोवाक्सिन’ ट्रायल के फाइनल स्टेज में है। इस वैक्सीन कैंडिडिट के दो चरणों के ट्रायल सफल रहे हैं और फिलहाल तीसरे फेज का ट्रायल जारी है।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *