CM अमरिंदर सिंह को बिहार से सबक लेकर पंजाब के दागी मंत्रियों को हटाना चाहिए : डॉ. सुभाष शर्मा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 271 शब्द|📅 20 Nov 2020

CM अमरिंदर सिंह को बिहार से सबक लेकर पंजाब के दागी मंत्रियों को हटाना चाहिए : डॉ. सुभाष शर्मा

डेली संवाद, चंडीगढ़
प्रदेश भाजपा ने आज फिर पंजाब मंत्रिमंडल से दागी कांग्रेस मंत्रियों को बर्खास्त करने की मांग की । पंजाब भाजपा के महासचिव डॉ. सुभाष शर्मा ने अपने जारी एक बयान में कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह को बिहार सरकार से सबक लेकर पंजाब सरकार के कम से कम दो कैबिनेट मंत्रीयों साधु सिंह धर्मसोत और भारत भूषण आशु को तत्काल मंत्रिमंडल से हटा देना जाना चाहिए, क्यूंकि इन दोनों पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं।

डॉ. सुभाष शर्मा ने कहा कि कैप्टन को इन्हें हटाकर एक मिसाल कायम करनी चाहिए जिस तरह बिहार सरकार द्वारा दागी शिक्षा मंत्री को हटाकर एक मिसाल कायम की गई है। डॉ. सुभाष शर्मा ने कहा कि धर्मसोत द्वारा गरीब अनुसूचित जाति के छात्रों की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आए 304 करोड़ रुपये के गबन में शामिल है।

मंत्रियों को तत्काल बर्खास्त करें कैप्टन

उन्होंने कहा कि धर्मसोत के साथ, फगवाड़ा के कांग्रेस विधायक बी.एस. धालीवाल को भी इस अपराध में शामिल होने के लिए बाहर निकाला जाना चाहिए। डॉ. सुभाष शर्मा ने कहा कि कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु पर न केवल कश्मीर के आतकवादियों को शरण देने का आरोप लगा है, बल्कि लुधियाना में बहु-करोड़ी ग्रैंड मैनर कॉम्प्लेक्स घोटाले में भी उनकी भूमिका सामने आई है, इसलिए आशु को भी तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया जाना चाहिए।

शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह जान-बूझकर अपने कैबिनेट मंत्रियों के भ्रष्टाचार पर आंखें मूंदे हुए हैं और उन्हें क्लीन चिट दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि शराब माफिया, ड्रग माफिया और खनन माफियाओं के साथ हाथ मिलाने वाले कांग्रेस नेताओं के विरुद्ध भी मुख्यमंत्री द्वारा सख्त से सख्त कारवाई की जानी चाहिए।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *